पुलिस ने 9 लाख की स्मैक, अल्प्राजोलम के साथ पकड़ी महिला

पुलिस ने 9 लाख की स्मैक, अल्प्राजोलम के साथ पकड़ी महिला 
   मथुरा । नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है, थाना गोविंद नगर पुलिस ने छापेमारी कर एक महिला को भारी मात्रा में नशीले पदार्थों और लाखों रुपये की नकदी के साथ गिरफ्तार किया है, पुलिस के मुताबिक महिला के कब्जे से 313 ग्राम अल्प्राजोलम, 27 ग्राम स्मैक और 1 लाख 28 हजार 170 रुपये नकद बरामद किए हैं ।
   बरामद नशीले पदार्थों की अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 9 लाख रुपये बताई जा रही है, मामला थाना गोविंद नगर क्षेत्र की राधेश्याम कॉलोनी का है, जानकारी के अनुसार बिरला मंदिर चौकी क्षेत्र में पुलिस को मुखबिर के जरिए नशीले पदार्थों की बिक्री की सूचना मिली थी, सूचना के आधार पर 23 नवंबर की शाम पुलिस टीम ने मौके पर छापेमारी की और एक महिला को गिरफ्तार कर लिया, तलाशी के दौरान उसके पास से 313 ग्राम अल्प्राजोलम, 27 ग्राम स्मैक और 1,28,170 रुपये की नकदी बरामद हुई ।
    पुलिस के अनुसार इस मामले में अंसार और शहजाद नाम के दो पुरुषों के साथ दो अन्य महिलाओं के खिलाफ भी एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है, गिरफ्तार महिला के आपराधिक इतिहास की जांच के दौरान उसके खिलाफ थाना जैत में भी एनडीपीएस एक्ट के तहत पूर्व में मुकदमा दर्ज होने की जानकारी सामने आई है, पुलिस अब इस पूरे मामले की जांच कर रही है कि नशीले पदार्थों की सप्लाई कहां से की जा रही थी और इस अवैध कारोबार में अन्य कौन-कौन लोग शामिल हैं, मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है ।

Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 2113764
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.