बार चुनाव को लेकर नही टूट रहा गतिरोध, धरना जारी

बार चुनाव को लेकर नही टूट रहा गतिरोध, धरना जारी
   मथुरा। बार एसोसिएशन मथुरा में वार्षिक चुनाव व एल्डर कमेटी को लेकर जो गतिरोध था वह आज भी बना रहा तथा अधिवक्ताओं का धरना आज दसवे दिन भी जारी रहा है जिसमें की बड़ी मात्रा में अधिवक्ताओं के द्वारा भाग लिया गया और जमकर अध्यक्ष व सचिव के ख़िलाफ़ नारेबाज़ी की गई, ज्यादातर अधिवक्ताओं का यही मत था कि वर्तमान अध्यक्ष व सचिव को संविधान के अनुरूप कार्य करना चाहिए तथा वरिष्ठ अधिवक्ताओं व पूर्व अध्यक्षों की एल्डर कमेटी बनाई जाय जिसमें हर वर्ग हर जाति वरिष्ठता के आधार पर शामिल किए जाएं जो पूर्व में 11 सदस्यीय एल्डर कमेटी बनाई गई है ।
  उसमें वरिष्ठता के आधार पर वरिष्ठ अधिवक्ता व पूर्व अध्यक्षों को शामिल किया जाए तथा एल्डर कमेटी को अभिलंब बार का संचालन सौंपा जाए क्योंकि बार के पदाधिकारी का कार्यकाल पूर्ण हो चुका है तथा संविधान में ऐसी व्यवस्था है के कार्यकाल पूर्ण होने के बाद एल्डर कमेटी अस्तित्व में आ जाती है जिस कारण से वर्तमान पदाधिकारीयों को पद पर बने रहने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है, संविधान के अनुसार एल्डर कमेटी को अपने अधिकारों का सदुपयोग करना चाहिए ।
  यदि बार के पदाधिकारियों के द्वारा इस एल्डर कमेटी को अपना चार्ज नहीं दिया गया तो आंदोलन में तेजी लाई जाएगी तथा आंदोलन को वृहद रूप में किया जाएगा जिसकी  जवाब देही वर्तमान अध्यक्ष व सचिव की होगी वर्तमान बार के पदाधिकारी आंदोलनकारी अधिवक्ताओं के सब्र का इंतहान ना ले क्योंकि आंदोलन को आज 10 दिन पूर्ण हो चुके हैं तथा बार के पदाधिकारी ना तो आंदोलनकारी से बात करने को तैयार हैं और ना ही कोई रास्ता निकाल रहे है जिस तरह पूर्व पदाधिकारियों ने  बार जो किया था, उसी का अनुसरण कर रहे हैं आंदोलन जारी रहेगा ।
   आंदोलन में अध्यक्ष प्रत्याशी राजकुमार उपाध्याय, इंद्र कुमार वशिष्ठ, सचिव पद प्रत्याशी पूजा वर्मा, रमाकांत भारद्वाज, मनोज शर्मा, शैलेश दुबे, अटल फौजदार, सुरेश पाठक, चौधरी भगवान सिंह वर्मा, बृजेश कुमार शर्मा, एल के गौतम, बीपी गौतम, राकेश चतुर्वेदी, राधेलाल बैध, भानु शर्मा, अनिल कुमार भारद्वाज, ठाकुर शूरवीर सिंह, विजेंद्र सिंह वैदिक, योगेश जादौन, योगेश तिवारी, आर0 सी0 शर्मा, कृष्ण गोपाल सिंह, भारत भूषण गौतम, दिनेश चंद शर्मा, सुधीर बंसल, नरेंद्र सिंह पूनिया, संदीप शर्मा, वीरेंद्र कुमार गौड़, जीपी सिंह, अनोखे शर्मा, हरीश कुमार ठाकुर, कुशल पाल शर्मा, हरिओम सिंह, देवकीनंदन सिंह, देवेंद्र सिंह, शशि गुप्ता, विनय कुमार, रवि कुमार, वंशीधर तेहरिया, हरिश्चंद्र सिकरवार, विष्णु दत्त उपमन्यु, मुन्ना खान, राजेश सैनी, हैमबीर सिंह, संदीप शर्मा, अजय कुमार शर्मा अधिवक्ताओं ने धरना प्रदर्शन में भाग लिया।

Letest News










Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 1394771
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.