डालसा ने शिक्षण संस्था में दी संवैधानिक अधिकारों की शिक्षा

डालसा ने शिक्षण संस्था में दी संवैधानिक अधिकारों की शिक्षा
    मथुरा । नगर के नियर मुख्य बाजार छत्ता बाजार स्थित एक ही बिल्डिंग प्रांगण में स्थित तीन प्राथमिक विद्यालय कस्तूरबा प्राथमिक विद्यालय, बृज कुंज प्राथमिक विद्यालय महारानी लक्ष्मीबाई प्राथमिक विद्यालय में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, जनपद न्यायालय द्वारा बालिकाओं व अभिभावक महिलाओं और पुरुषों को संविधान और संविधान में वर्णित उनके संवैधानिक विधिक अधिकारों, देश की सर्वोच्च न्यायालय के द्वारा नागरिकों के विधिक सहायता के लिए उनके विधिक कल्याणार्थ डीएलएसए जनपद न्यायालय द्वारा संचालित विधिक योजनाओं और साइबर क्राइम से सुरक्षा के प्रति विधिक साक्षर करते हुए जागरुक किया गया ।
   इस अवसर पर विधिक साक्षरता कार्यक्रम कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, जनपद न्यायालय की तरफ से विनेश कुमार सनवाल पीएलवी, सदस्य नालसा चाईल्ड फ्रेंडली लीगल सर्विसेज फॉर चिल्ड्रेन डीएलएसए जनपद न्यायालय ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुऐ सभी को जन कल्याणार्थ सम्बन्धित न्यायिक योजनाऐं, राष्ट्रीय लोक अदालत में शमनीय वाद प्रक्रिया, नालसा संचालित कानूनी विधिक सहायता नंबर 15100, महिला हेल्प लाइन 1090, चाइल्ड हेल्प लाइन 1098, साइबर क्राईम से सुरक्षा बचाव, कानून का पालन करने, महिलाओं और बालिकाओं, आम जनता के सम्बन्धित सरकारी योजनाओं और विधिक योजनाओं के प्रति जन जनजागरूक करते हुऐ कहा कि नालसा जिसका पूरा नाम राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण है, एक सरकारी संस्था है जो समाज के कमजोर वर्गों को मुफ्त कानूनी सहायता प्रदान करती है, इसका उद्देश्य न्याय तक पहुंच को सुलभ बनाना और सभी के लिए कानूनी जागरूकता बढ़ाना है ।
   कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्रतिभा उपाध्याय, प्रधान अध्यापक प्राथमिक विद्यालय कस्तूरबा ने अपने संबोधन में कहा कि विधिक साक्षरता शिविर कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओ और लड़कियों द्वारा सामना की जाने वाली परेशानियों के विधिक समाधान और उनके कानूनी अधिकारो के बारे में जन जागरूकता लाना। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से सर्व श्रमती रेखा चतुर्वेदी, श्रीमती श्वेता अरोरा, महेंद्र प्रताप गौतम, पूजा सैनी, मिहिर कुमार कुमार, जितेन्द्र सिंह, जीवन शर्मा, नरेंद्र, कैला, वंदना, सरोज, आसमा, सुनिता, नीतू, वंदना, चंचल, सुनिता, हेमलता आदि स्थानीय अभिभावकों की बडी संख्या में सहभागिता रही।

Letest News










Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 1257580
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2025 InzealInfotech. All rights reserved.