शनिवार को गोल्फ़ टूर्नामेंट का किया गया आयोजन, विजेता हुए पुरुस्कृत
शनिवार को गोल्फ़ टूर्नामेंट का किया गया आयोजन, विजेता हुए पुरुस्कृत
लखनऊ । शनिवार को "द पाल्मस गोल्फ क्लब" सुशांत गोल्फ सिटी के तत्वावधान में “DOOR BHAI CUP” गोल्फ टूर्नामेंट का आयोजन किया गया, यह टूर्नामेंट विशेष रूप से आर्किटेक्ट ग्रुप के लिए आयोजित किया गया था, प्रतियोगिता में 25 खिलाड़ियों ने सहभागिता की, इस प्रतियोगिता में आयोजक अशोक कुमार एवं राहुल सूरी की महत्वपूर्ण भूमिका रही ।
प्रतियोगिता के अंत में परिणाम घोषित किया गया जिसमें पुरुष वर्ग में विजेता योगेश त्यागी एवं उपविजेता आर0 पी0 शाही और महिला वर्ग में विजेता सुश्री दीक्षा पटेल व उपविजेता सुश्री अवितेश वैष्णवी सिंह, वहीं ओवरऑल विजेता योगेश त्यागी रहे, वहीं विशेष पुरस्कार
लॉन्गेस्ट ड्राइव (होल नं. 5) एस0 के0 सिंह सेवानिवृत्त आईएएस, मॉन्स्टर ड्राइव (होल नं. 8) ऋषि दुग्गल, नीरेस्ट टू द पिन (होल नं. 3) आर0 पी0 शाही, स्ट्रेटेस्ट ड्राइव (होल नं. 1) योगेश बाजपेयी, बेस्ट ड्रेस (पुरुष) प्रशांत रेड्डी, बेस्ट ड्रेस (महिला) सुश्री अवितेश वैष्णवी सिंह को घोषित किया गया ।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कर्नल ए0 के0 सिंह एवं ब्रजभान शामिल हुए, निर्णायक मंडल द्वारा घोषणा किये जाने के पश्चात अतिथियों विजेता एवं उपविजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार प्रदान किए, इस दौरान एस0 के0 सिंह सेवानिवृत्त आईएएस ने सभी प्रतिभागियों को खेल के प्रति प्रोत्साहित किया तथा विजेताओं को हार्दिक शुभकामनाएँ प्रदान की, सभी प्रतिभागियों एवं अतिथियों ने खेल का भरपूर आनंद लिया, सौहार्दपूर्ण वातावरण एवं खिलाड़ियों के उत्साह ने आयोजन को अत्यंत सफल एवं यादगार बना दिया ।







.jpeg)













