जेल बैडमिंटन प्रीमियर लीग-2 का आगाज, 64 बन्दी करेंगे प्रतिभाग

जेल बैडमिंटन प्रीमियर लीग-2 का आगाज, 64 बन्दी करेंगे प्रतिभाग
   मथुरा । जिला कारागार में बंदियों के मानसिक एवं शारीरिक विकास के लिए समय समय पर विभिन्न प्रकार के खेलकूद आदि कार्यक्रमों का आयोजन कराया जाता है, इसी श्रृंखला में जेल बैडमिंटन प्रीमियर लीग 2 का शुभारंभ सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्रीमती अनीता सिंह एवं एसीजेएम रेलवे सूर्यभान वर्मा द्वारा फीता काटकर एवं प्रतीकात्मक बैडमिंटन खेलकर किया गया ।
   लीग में कुल 64 बन्दी प्रतिभाग कर रहे हैं जिन्हें 2 ग्रुप में बांटा गया है, इस प्रकार प्रत्येक ग्रुप में कुल 16 बंदी खेलेंगे, अंतिम विजयी खिलाड़ियों को कारागार द्वारा पुरस्कार भी प्रदान किया जाएगा, उनके द्वारा बंदी कल्याण हेतु कारागार के इस प्रयास की सराहना की गई तथा अधिक से अधिक बंदियों को इस प्रकार की प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने हेतु प्रेरित किया गया, जेल अधीक्षक अंशुमन गर्ग द्वारा बंदियों को कारागार से रिहा होने पर अपने को कारागार से बदल कर समाज की मुख्य धारा से जोड़ कर समाज को सहयोग करने के लिए प्रेरित किया गया ।

Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 1426855
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.