यूपी बोर्डः हाईस्कूल व इंटर व्यवसायिक की परीक्षा में बैठे 1266 परीक्षार्थी
यूपी बोर्डः हाईस्कूल व इंटर व्यवसायिक की परीक्षा में बैठे 1266 परीक्षार्थी
मथुरा । उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद प्रयागराज की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा 2026 के तहत शनिवार को प्रथम पाली में हाईस्कूल की वाणिज्य तथा इंटरमीडिएट की व्यवसायिक विषयों की परीक्षा 36 केंद्रों पर कराई गई, दोनों विषयों की परीक्षा में 1266 परीक्षार्थी परीक्षा देने के लिए पहुंचे जबकि 43 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल नहीं हुए, परीक्षा पूरी तरह से शांति पूर्वक हुई ।
.jpg)
जिला विद्यालय निरीक्षक रवीन्द्र सिंह ने बताया कि शनिवार को प्रथम पाली में हाईस्कूल की वाणिज्य तथा तथा इंटरमीडिएट की व्यवसायिक विषयों की परीक्षा 36 केंद्रों पर संपादित कराई गई जिनपर हाईस्कूल वाणिज्य विषय के लिए कुल 786 पंजीकृत छात्र छात्राएं थे जिसके सापेक्ष 762 छात्र छात्राएं परीक्षा में शामिल होने के लिए पहुंचे जबकि 24 छात्र-छात्राएं अनुपस्थित रहे ।
.jpg)
जिला विद्यालय निरीक्षक ने बताया कि इसी प्रकार इंटरमीडिएट व्यवसायिक विषय की परीक्षा के लिए 523 विद्यार्थी पंजीकृत थे, उसके सापेक्ष 504 विद्यार्थी उपस्थिति तथा 19 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे, उन्होंने बताया कि किसी भी परीक्षा केंद्र से अनुचित सामग्री के प्रयोग की सूचना नहीं मिली है, जनपद में परीक्षा नकलविहीन एवं सकुशल सम्पन्न कराई जा रही है ।







.jpeg)









