नगर निगम ने बकायेदारों पर कसा शिकंजा, दो भवन किये सील

नगर निगम ने बकायेदारों पर कसा शिकंजा, दो भवन किये सील
- गृहकर, जलकर बकाया पर रज्जोमल और हाजी सलाउद्दीन के भवन किये सील
   मथुरा । नगर निगम ने गृहकर और जलकर के बड़े बकायेदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए गुरुवार को दो भवनों को सील कर दिया, नगर आयुक्त के निर्देश पर अपर नगर आयुक्त अनिल कुमार के नेतृत्व में भूतेश्वर जोन में यह अभियान चलाया गया जिससे नगर निगम के बकायेदारों में हड़कंप मच गया ।


  जानकारी के अनुसार भवन संख्या 178/211, भवन स्वामी रज्जोमल पुत्र दाऊदयाल निवासी मोहल्ला अवागढ़ फार्म, मथुरा पर 3,26,840 रुपये गृहकर, जलकर बकाया था, वहीं भवन संख्या 178/232, भवन स्वामी हाजी सलाउद्दीन पुत्र हाजी शाहबुद्दीन निवासी अवागढ़ फार्म पर 8,15,236 रुपये का बकाया चल रहा था, नगर निगम ने पहले दोनों भवन स्वामियों को मांग नोटिस और अंतिम नोटिस भेजकर बकाया राशि जमा करने के लिए कहा गया था ।


   निर्धारित समय तक भुगतान नहीं किया गया, इसके चलते 5 मार्च गुरुवार को नगर निगम की टीम ने दोनों भवनों को सील कर दिया, कार्रवाई के दौरान मुख्य कर निर्धारण अधिकारी नरेन्द्र सिंह यादव, कर निर्धारण अधिकारी अरविन्द कुमार यादव, संबंधित क्षेत्र के कर संग्राहक, नगर निगम की प्रवर्तन टीम और क्षेत्रीय पुलिस बल मौजूद रहा, नगर निगम अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि जिन लोगों पर गृहकर या जलकर का बकाया है, वे जल्द से जल्द जमा करा दें अन्यथा उनके खिलाफ भी कुर्की और सीलिंग जैसी कड़ी कार्रवाई की जाएगी ।

 

Letest News










Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 1482567
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.