वृद्धों ने योग के माध्यम से सीखें तनाव से मुक्ति के उपाय
वृद्धों ने योग के माध्यम से सीखें तनाव से मुक्ति के उपाय
-ब्रह्मकुमारी संस्था व आयुष विभाग ने लगाया आध्यात्मिक ज्ञान एवं योग शिविर
मथुरा । अपनों के द्वारा ठुकराए वृद्ध दर-दर की ठोकरें खाते हुए अब अपना जीवन यापन समाज कल्याण विभाग द्वारा "अटल वयो अभ्युदय योजनान्तर्गत" के तहत आवासीय वृद्धाश्रम, डेहरूआ फाटक पास, लक्ष्मी नगर में कर रहे हैं, ये लोग यहां उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं के बावजूद भी काफी तानव महसूस कर रहे हैं ।
बृह्मकुमारी संस्था रिफाइनरी नगर एवं आयुष विभाग, मथुरा के द्वारा आध्यात्मिक ज्ञान एवं योग शिविर का आयोजन बुधवार को आवासीय वृद्धा आश्रम में किया गया, इसमें ब्रह्मकुमारियों ने आध्यात्मिक चर्चा करते हुए योग को तनाव मुक्त करने का साधन बताया, उन्होंने कुछ क्रियाओं का अभ्यास वद्धों को कराया, शिविर में वृद्ध आश्रम एवं आसपास के क्षेत्रों से लगभग एक सैंकड़ा वृद्ध महिला पुरूषों ने प्रतिभाग किया कर अध्यात्मिक ज्ञान एवं योग की जानकारी लेकर लाभान्वित हुए ।







.jpeg)









