डिजिटल इंडिया के दौर में बढ़ते साइबर फ्रॉड के प्रति किया जागरूक
डिजिटल इंडिया के दौर में बढ़ते साइबर फ्रॉड के प्रति किया जागरूक
मथुरा । अमरनाथ गर्ल्स डिग्री कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के सात दिवसीय शिविर के अन्तर्गत विधिक जागरूकता शिविर का सफल आयोजन किया गया जिसके मुख्य अतिथि डॉ0 उमाशंकर शर्मा और दीपक गोस्वामी जिला विधिक प्राधिकरण, जनपद न्यायालय रहे, शिविर का मुख्य उद्देश्य महिलाओं की संविधान में भूमिका व मौलिक अधिकारों और सरकारी जन कल्याणकारी योजनाओं के प्रति जागरूक करना था ।
महिलाओं की किसी भी समस्या से निपटने के लिए नालसा ऐप के बारे में भी अवगत कराया गया, मुख्य वक्ता ने डिजिटल इंडिया के दौर में बढ़ते साइबर फ्रॉड से बचने के लिए हेल्पलाइन नंबर (1930) के बारे में बताया गया, प्राचार्य डॉ0 अनिल कुमार वाजपेयी ने छात्राओं को उनके मौलिक अधिकारों के सदुपयोग के लिए प्रेरित कर कार्यक्रम की भूरि भूरि प्रशंसा की, कार्यक्रम का संयोजन डॉ0 निर्मल वर्मा और नूतन देहर ने किया, इस दौरान रोहित वाजपेयी, डॉ0 मांडवी राठौर, डॉ0 दीक्षा चौधरी एवं अन्य स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे ।







.jpeg)









