विद्युत इंजीनियर एवं कर्मचारियों जताई आम उपभोक्ताओं की चिंता

विद्युत इंजीनियर एवं कर्मचारियों जताई आम उपभोक्ताओं की चिंता
-इलेक्ट्रिसिटी (संशोधन) बिल 2025 के खिलाफ किया प्रदर्शन, गिनाये नुकसान
  मथुरा । इलेक्ट्रिसिटी (संशोधन) बिल 2025 के खिलाफ विद्युत इंजीनियर एवं कर्मचारियों ने गोवर्धन कार्यालय पर विरोध प्रदर्शन कर नारेबाजी की, बिल को लेकर विद्युतकर्मियों को अब उपभोक्ताओं के हितों की चिंता सताने लगी है, निजीकरण से आम जनता को नुकसान गिनाते हुए आंदोलन में जनसहभागिता की अपील भी की जा रही है ।
   संघर्ष समिति ने कहा है कि इलेक्ट्रिसिटी (संशोधन) बिल 2025 का मुख्य उद्देश्य बिजली वितरण के क्षेत्र में बड़े पैमाने पर निजीकरण को बढ़ावा देना और सार्वजनिक बिजली व्यवस्था को कमजोर करना है, उन्होंने चेतावनी दी कि इस बिल के गंभीर परिणाम देश के किसानों, घरेलू उपभोक्ताओं और बिजली कर्मचारियों पर पड़ेंगे, संघर्ष समिति ने कहा कि प्रस्तावित प्रावधानों के अनुसार पांच वर्षों के भीतर क्रॉस-सब्सिडी समाप्त करने से कृषि उपभोक्ताओं के बिजली दरों में भारी वृद्धि होगी ।
   वर्तमान में सिंचाई के लिए रियायती बिजली पाने वाले किसानों को अधिक बिजली शुल्क देना पड़ेगा जिससे कृषि उत्पादन लागत बढ़ेगी और ग्रामीण संकट और गहरा सकता है, निजी वितरण कंपनियाँ ग्रामीण और कम राजस्व वाले कृषि क्षेत्रों में सेवा देने से बच सकती हैं जिससे गांवों में बिजली आपूर्ति प्रभावित हो सकती है, इस दौरान संयोजक राहुल चौरसिया, सहसंयोजक अजीत कुमार आदि मौजूद रहे ।

Letest News










Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 1490292
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.