फरसा वाले बाबा की मौत पर ब्राह्मण समाज ने व्यक्त किया शोक
फरसा वाले बाबा की मौत पर ब्राह्मण समाज ने व्यक्त किया शोक
-शोक सभा में जिला प्रशासन से की निष्पक्ष जांच की मांग,अर्पित किये श्रद्धासुमन
मथुरा । परिक्रमा मार्ग स्थित राधा माधव धाम पर सर्व ब्राह्मण महासभा मित्र मंडल के संस्थापक सत्यभान शर्मा की अध्यक्षता में शोक सभा का आयोजन किया गया जिसमें गोभक्त संत चन्द्रशेखर उर्फ फरसा वाले बाबा के निधन पर सभी ने दुख प्रगट किया, संत महामंडलेश्वर परमेश्वर त्यागी दास ने प्रशासन से मांग की है कि इस मामले में दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही की जाए ।
अध्यक्ष मोहन लाल शर्मा व श्याम बिहारी चतुर्वेदी ने कहा कि कल हुए हादसे की प्रशासनिक जांच होनी चाहिए ताकि पता चले कि फरसा वाले बाबा चंद्र शेखर का निधन कैसे हुआ ? सभा में राजन शर्मा, अरविंद शर्मा, रूपकिशोर गोस्वामी, राजेंद्र सारस्वत, राजीव शर्मा, नारायण प्रसाद पाराशर आदि उपस्थित रहे, वहीं प्रख्यात गौरक्षक चन्द्रशेखर उर्फ फरसा वाले बाबा के निधन पर ब्राह्मण महासभा ने भी दुःख व्यक्त किया है और जिला प्रशासन से इस घटना में शामिल दोषियों को पकड़ने का अनुरोध किया है ।
संस्थापक सुरेश चंद्र शर्मा ने कहा कि मथुरा के कोसीकलां इलाके में सुरक्षा फरसा वाले बाबा की मौत बेहद दुखद घटना है, महेश भारद्वाज ने कहा कि चंद्रशेखर महाराज फरसा वाले बाबा सच्चे गौ सेवक थे, उन्होंने अनेक गायों को कटने से बचाया, उच्चाधिकारियों को इस मामले की निष्पक्ष जांच करानी चाहिए, राधा दामोदर मंदिर के सेवायत कनिका प्रसाद गोस्वामी, अमित गौतम पिंटू, वंशी तिवारी, रविकांत गौतम,गोपाल शरण शर्मा, अजय बिहारी शर्मा आदि उपस्थित थे ।







.jpeg)









