मां यमुना का भव्यता के साथ मनाया जायेगा जन्मोत्सव, तैयारियां पूरी

मां यमुना का भव्यता के साथ मनाया जायेगा जन्मोत्सव, तैयारियां पूरी
  मथुरा । श्री माथुर चतुर्वेद परिषद के तत्वाधान में 24 मार्च को मां यमुना का भव्य जन्मोत्सव मनाया जाएगा, एक प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए परिषद के मुख्य संरक्षक एवं अखिल भारतीय तीर्थ पुरोहित महासभा के मुख्य संरक्षक महेश पाठक ने यमुना की दुर्दशा पर गहरा दुःख व्यक्त किया, उन्होंने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि महामहिम के आगमन के दौरान किसी भी जनप्रतिनिधि या संगठन ने यमुना की सुध लेने की बात नहीं की ।
  उन्होंने कहा कि ब्रज के प्रमुख संत प्रेमानंद महाराज से भेंट के दौरान भी उन्हें यमुना के प्रदूषण से अवगत नहीं कराया गया, भगवान कृष्ण की पटरानी श्री यमुना आज प्रदूषण से त्रस्त हैं, किंतु केंद्र और प्रदेश सरकार द्वारा अब तक कोई ठोस योजना नहीं बनाई गई है, केवल टीवी या कागजों पर घोषणा करने से यमुना शुद्ध नहीं होगी, परिषद के महामंत्री राकेश तिवारी एडवोकेट ने बताया कि 23 को मार्च सायंकाल भव्य काव्य संध्या पुण्यतीर्थ विश्राम घाट पर आयोजित होगी, 24 मार्च को प्रातः 11 बजे सामूहिक यमुना पूजन विश्राम घाट पर किया जाएगा, सायंकाल 4 बजे जन जागरण शोभा यात्रा भी निकाली जाएगी ।
 यह शोभा यात्रा विश्राम घाट से प्रारंभ होकर प्रयाग घाट, दाऊजी घाट, आगरा होटल, बंगाली घाट, आर्य समाज रोड और होली गेट होते हुए छत्ता बाजार के रास्ते पुनः विश्राम घाट पर संपन्न होगी, इस आयोजन को श्री मान मंदिर सेवा संस्थान (बरसाना), श्री वामन भगवान महोत्सव समिति, अखिल भारत हिंदू महासभा सभा चक्रपाणि ग्रुप, भगवान परशुराम शोभायात्रा समिति, प्राचीन योग माया मंदिर पुराना कंसखार, श्री कृष्ण जन्मभूमि मथुरा, भारतीय किसान यूनियन भानू, कोटवन की संत जगत गुरु मोनी बाबा माधव दास महाराज एवं उनका सारा साधु पारिकर, ब्रज तीर्थ देवालय न्यास और आचार्य बद्री सहित अनेक संगठनों ने अपना समर्थन दिया है ।
  वहीं गोकुल से श्री पंकज बाबा भी प्रतिवर्ष की भाँति इस आंदोलन में सम्मिलित होंगे, परिषद ने उन सभी ब्रजवासियों और भक्तों से इस आंदोलन से जुड़ने का आह्वान किया है, जिन तक व्यक्तिगत निमंत्रण नहीं पहुँच पाया है, हमारा उद्देश्य इस भक्ति आंदोलन को इतनी धार देना है कि सोई हुई सरकारें जागें और एक निश्चित समय सीमा के भीतर यमुना को प्रदूषण मुक्त करने की ठोस योजना लागू करें, गिरधारी लाल पाठक, उपाध्यक्ष संजय चतुर्वेदी, कमल चतुर्वेदी, राकेश तिवारी, नीरज चतुर्वेदी, सौरभ पंडित, पंकज चतुर्वेदी, शिवकुमार चतुर्वेदी, अमित चतुर्वेदी आदि पत्रकार वार्ता में मौजूद रहे।

Letest News










Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 1529616
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.