गणगौर मेला में किया गया कुश्ती दंगल का आयोजन

गणगौर मेला में किया गया कुश्ती दंगल का आयोजन
  मथुरा । गणगौर मेला कमेटी के तत्वावधान में गणगौर मेला और विशाल कुश्ती दंगल का आयोजन किया गया जिसमें ग्रामीण क्षेत्र सहित अलग अलग प्रदेशो से पहलवानों ने अपनी प्रतिभाए दिखाई, कमेटी ने प्रतिभागियों को पुरस्कार दिया, कस्बा के पुन्ना थोक स्थित तिलक कुंड के समीप शनिवार को गणगौर मेला का आयोजन किया गया स मेले में नन्हे मुन्ने बच्चे दूल्हा और दुल्हन के पोशाक पहनकर गणगौर खेली और गणगौर स्वरूपों ने मेला का आनंद लिया, विशाल कुश्ती दंगल का आयोजन किया गया ।
   दंगल में ग्रामीण अंचल सहित तमाम प्रदेशो से पहलवानों ने दमखम दिखाया, दंगल का शुभारंभ नगर पंचायत चेयरमैन योगेश लंबरदार व पूर्व चेयरमैन भरत सिंह ने फीता काटकर किया, बसपा नेता सुरेश सिंह ने दंगल के पहुँच कर पहलवानो का हौसला बढ़ाया, दंगल में अजय जाबरा, शिवम गोवर्धन, राजू गोवर्धन ने 5100,अशोक बचगांव, विवेक सौंख, डालू सातरुक, भोला पैगांव, रवि आगरा ने 3100 रुपये की कुश्तियां में जीत हासिल की, 31 हजार की आखिरी कुश्ती हर्ष पहलवान हाथरस और शिवा पहलवान बेरुखा के बीच कड़ा मुकाबला हुआ जिसमें दोनों पहलवानों की कुश्ती बराबर रही ।
   द्वितीय आखिरी मनीष व दीपक, हरिओम व अंकित के बीच कुश्ती हुई, रेफरी की भूमिका निहाल सिंह पहलवान व डोरीलाल पहलवान ने संयुक्त रूप से निभाई, इससे पूर्व अतिथियों का साफा बांधकर स्वागत किया गया, इस मौके पर मास्टर वीरेंद्र सिंह, प्रहलाद सिंह, संयोजक राजस्थान केशरी शेरा पहलवान, अध्यक्ष संतोष चौधरी, कैप्टन नेत्रपाल सिंह, जगदीश चाहर, लक्ष्मन चौधरी, रामेश्वर लंबरदार, परसोत्तम चाहर, महेश अग्रवाल आदि उपस्थित थे ।

Letest News










Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 1529605
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.