राशन कार्ड धारकों में व्याप्त है बेचैनी, नहीं हुआ वितरण
राशन कार्ड धारकों में व्याप्त है बेचैनी, नहीं हुआ वितरण
मथुरा । प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के अंतर्गत वितरित किए जाने वाला निःशुल्क राशन की प्रतीक्षा में उपभोक्ता टकटकी लगाए हुए हैं, मार्च माह समाप्ति की ओर है परंतु अभी कोटेदारों ने वितरण करना भी शुरू नहीं किया है ।
सदर तहसील की ग्राम पंचायत जैत के पूर्व सदस्य रामकुमार सिंह राजावत ने बताया है कि अन्त्योदय राशनकार्ड धारकों को प्रति राशन कार्ड पैंतीस किलो और पात्र गृहस्थी राशनकार्ड धारकों को पांच किलो राशन प्रति यूनिट की दर से वितरण किया जाता है, इस महीने के राशन वितरण में हुई देरी ने गरीब लोगों का बजट ही डगमगाने लगा है, अब वह मिर्च मसाले खरीदें या आटा चावल ? गरीबों के लिए वरदान प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना में मिलने वाली राशन सामग्री से लोगों काफी राहत मिलती है।
इस महीने में राशन वितरण ना होने से गरीब उपभोक्ताओं में बैचौनी हो रही है, उन्होंने जल्द से जल्द गेहूं चावल आदि राशन सामग्री का वितरण करवाने की मांग की है, वहीं दूसरी ओर जैत में कॉमन सर्विस सेंटर चलाने वाले पवन कुमार ने बताया है विभागीय बेवसाइट में दिक्कत के कारण यूनिट ट्रांसफर और यूनिट ऐड ऑनलाइन आवेदन-पत्र फायनल लॉक नहीं हो रहे हैं, उन्होंने बताया है कि जिला पूर्ति अधिकारी मथुरा और तहसील सदर के खाद्य निरीक्षक से कारण जानने के लिए फोन किया था, परंतु फोन रिसीव नहीं हुआ है ।







.jpeg)









