बांके बिहारी मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बैठक सम्पन्न

बांके बिहारी मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बैठक सम्पन्न
-बैठक में सुरक्षाकर्मियों की झड़प, व्यापारियों व गोस्वामियों के साथ विवाद का लिया संज्ञान 
   वृन्दावन (मथुरा) । विश्व प्रसिद्ध बांके बिहारी मंदिर में हाल के दिनों में मारपीट और चोरी की घटनाओं में बढ़ोतरी को लेकर प्रशासन सतर्क हो गया है, श्रद्धालुओं के साथ सुरक्षाकर्मियों की झड़प, व्यापारियों और गोस्वामियों के साथ विवाद जैसी घटनाओं ने मंदिर की व्यवस्था पर सवाल खड़े किए हैं, बाहर से आने वाले श्रद्धालु भी दर्शन के दौरान असहज महसूस कर रहे हैं, इन्हीं घटनाओं को ध्यान में रखते हुए पुलिस प्रशासन द्वारा वृंदावन कोतवाली में एक बैठक आयोजित की गई, बैठक में एसपी सिटी सुरक्षा और अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे ।
   एसपी सिटी सुरक्षा राजकुमार अग्रवाल ने कहा कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है, एंट्री और एग्जिट प्वाइंट को सुचारू रूप से संचालित किया जाएगा और किसी भी प्रकार की धक्का-मुक्की को सख्ती से रोका जाएगा, प्रशासन का लक्ष्य है कि श्रद्धालु सुरक्षित और शांतिपूर्ण वातावरण में दर्शन कर सकें, मंदिर परिसर में पहले से ही जोनवार सुरक्षा व्यवस्था लागू है लेकिन लगातार हो रही अप्रिय घटनाओं को देखते हुए इसे और सुदृढ़ किया जाएगा, बैठक में एसपी सिटी राजीव कुमार, सीओ सदर पीतम पाल सिंह, कोतवाली प्रभारी संजय कुमार पांडेय, वरिष्ठ उपनिरीक्षक अशोक कुमार मौजूद रहे ।

Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 1566857
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.