नवदुर्गा महोत्सव समिति द्वारा निकाली गई शोभायात्रा

नवदुर्गा महोत्सव समिति द्वारा निकाली गई शोभायात्रा
  मथुरा । नवदुर्गा महोत्सव समिति द्वारा 40 वां रामनवमी काली मेला उत्सव के अवसर पर धोली प्याऊ क्षेत्र में भव्य शोभायात्रा निकाली गई, शोभायात्रा में मां दुर्गा की झांकी, काली मां का अखाड़ा, भगवान राम की झांकी एवं अन्य देवी देवताओं की झांकी के सहित लगभग 15 झांकियां शोभायात्रा की शोभा बढ़ा रही थी, शोभा यात्रा का जगह जगह पर श्रद्धालुओं द्वारा पुष्प बरसाकर स्वागत किया ।
   धोली प्याऊ क्षेत्र में मां पथवारी देवी मंदिर पर शोभायात्रा के पहुंचने पर मंदिर सेवायत द्वारा देवी मां की आरती उतारी गई एवं प्रसाद वितरण के साथ मेले का समापन हुआ, पूर्व में देवी जागरण का आयोजन किया गया जिसमें सुविख्यात देवी मां के भक्त कलाकारों द्वारा देवी मां का गुणगान किया गया, दुर्गा महोत्सव समिति की शोभायात्रा में महोत्सव समिति के संयोजक मुरारी लाल अग्रवाल, अध्यक्ष कृष्ण गोपाल सक्सेना, मंत्री दिनेश चंद्र, शुभम अग्रवाल, गोपाल अग्रवाल, प्रदीप गुप्ता, मोनू यादव आदि उपस्थित थे ।

Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 1566861
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.