मुठभेड़ : लुटेरा किया गिरफ्तार, आईफोन 16 प्रो बरामद, साथी फरार
मुठभेड़ : लुटेरा किया गिरफ्तार, आईफोन 16 प्रो बरामद, साथी फरार
वृंदावन । थाना पुलिस और स्वाट टीम ने मंगलवार तड़के संयुक्त कार्रवाई करते हुए एक शातिर बदमाश को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया है, होटल विवान्ता के पास हुई इस मुठभेड़ में पैर में गोली लगने से बदमाश घायल हो गया जिसे उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है, पकड़ा गया आरोपी भरतपुर का निवासी है और उसने पिछले दिनों वृंदावन में एक युवती से पर्स व आईफोन की छिनैती की थी ।
प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार पाण्डेय और स्वाट टीम प्रभारी अजय वर्मा को मुखबिर से सूचना मिली थी कि छिनैती की घटना में शामिल बदमाश अपाचे बाइक से भागने की फिराक में है, पुलिस ने घेराबंदी की तो बदमाश ने फायरिंग शुरू कर दी, जवाबी कार्रवाई में गोली लगने से अभियुक्त छोटू निवासी भरतपुर, राजस्थान घायल हो गया, पुलिस ने उसे दबोच लिया जबकि उसका साथी अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहा ।
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से लूटा हुआ आईफोन 16 प्रो, दो हजार रुपये नकद, एक अवैध तमंचा, कारतूस और वारदात में प्रयुक्त अपाचे बाइक बरामद की है, गौरतलब है कि 21 मार्च को बदमाशों ने एक युवती से पर्स झपटा था जिसमें आभूषण, कैमरा और नकदी थी, पुलिस टीम में चौकी प्रभारी अरुण कुमार डागर, सर्विलांस प्रभारी विकास शर्मा व अन्य शामिल रहे, फरार बदमाश की तलाश के लिए पुलिस दबिश दे रही है ।







.jpeg)









