जबरन लगाए जा रहे हैं स्मार्ट मीटर, महिलाओं ने किया हंगामा

जबरन लगाए जा रहे हैं स्मार्ट मीटर, महिलाओं ने किया हंगामा
   मथुरा । गोवर्धन क्षेत्र में स्मार्ट मीटर को लेकर लोगों की नाराजगी बढ़ती जा रही है, रविवार को कृष्णा कॉलोनी की बड़ी संख्या में महिलाएं बिजली घर पहुंचीं और बिजली विभाग के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया, महिलाओं का आरोप है कि उनकी अनुमति के बिना पुराने मीटर हटाकर जबरन स्मार्ट मीटर लगाए जा रहे हैं, प्रदर्शन के दौरान महिलाओं ने नारेबाजी करते हुए कहा कि वे समय पर बिजली का बिल जमा करती हैं, इसके बावजूद कई बार उनकी बिजली काट दी जाती है ।
    उनका कहना है कि जब बिल जमा है तो बिजली काटना और जबरन स्मार्ट मीटर लगाना पूरी तरह गलत है, महिलाओं का आरोप है कि बिजली विभाग के कर्मचारी बिना किसी पूर्व सूचना के घरों में पहुंच जाते हैं और पुराने मीटर हटाकर स्मार्ट मीटर लगाने की कोशिश करते हैं, जब लोग इसका विरोध करते हैं तो बिजली काटने की धमकी दी जाती है, इससे कॉलोनी के लोगों में डर और नाराजगी का माहौल बन गया है, प्रदर्शन कर रही महिलाओं ने कहा कि स्मार्ट मीटर लगने के बाद बिजली बिल अधिक आने की शिकायतें भी सुनने को मिल रही हैं, इसलिए वे इसे लगवाने के लिए तैयार नहीं हैं ।
   उनका कहना है कि पहले विभाग लोगों को पूरी जानकारी दे और उनकी सहमति ले, उसके बाद ही मीटर लगाए जाएं, महिलाओं ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी समस्याओं का जल्द समाधान नहीं किया गया और जबरन स्मार्ट मीटर लगाने की कार्रवाई नहीं रोकी गई तो वे बड़े स्तर पर आंदोलन करने को मजबूर होंगी, प्रदर्शन के दौरान हरचंदी, राम कटोरी, सुरेखा, कामिनी सहित कॉलोनी की कई महिलाएं मौजूद रहीं, वहीं बिजली विभाग की ओर से इस मामले पर अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है ।

Letest News










Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 1579730
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.