नागरिक सुरक्षा विभाग की प्रशिक्षण व विभागीय कार्यों की गई समीक्षा

नागरिक सुरक्षा विभाग की प्रशिक्षण व विभागीय कार्यों की गई समीक्षा
   मथुरा । नागरिक सुरक्षा विभाग की वार्डन पोस्ट संख्या एक की मासिक समीक्षा बैठक औरंगाबाद स्थित आचार्य चरण महाप्रभु श्रीमद् बल्लभ उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में हुई, यह बैठक प्रभारी अधिकारी अपर जिलाधिकारी (नमामि गंगे) नंदप्रकाश मौर्य, सहायक उपनियंत्रक, मुख्य वार्डन, उप-मुख्य वार्डन, प्रभागीय वार्डन, उप-प्रभागीय वार्डन और वरिष्ठ स्टाफ अधिकारी के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में आयोजित की गई, अध्यक्षता पोस्ट वार्डन एवं मास्टर ट्रेनर ई0 अशोक यादव ने की ।  
   बैठक में स्वयंसेवकों की कार्यक्षमता बढ़ाने और विभागीय लक्ष्यों को समय पर पूरा करने पर जोर दिया गया, उन्होंने उच्चाधिकारियों के निर्देशों के अनुपालन में, सभी वार्डनों और स्वयंसेवकों को केन्द्रीय नागरिक सुरक्षा प्रशिक्षण संस्थान में होने वाले आगामी प्रशिक्षण कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए, साथ ही परिवार पंजिका के कार्य की प्रगति की समीक्षा करते हुए इसे शीघ्र पूर्ण करने और प्रत्येक सेक्टर स्तर पर नियमित बैठकें आयोजित करने को कहा ।
    बैठक में मुकेश तिवारी, जितेन्द्र कुमार, हेमन्त, अविनाश कुमार सिंह, अरुण कुमार, दर्शन सिंह, राम सैनी, अनुज, नारायण सिंह, विनोद, ताहिर, गुलशेर, देवेन्द्र कुमार, धर्मेंद्र सैनी, पंकज, वर्षा, शुभम, राजेश, जयवीर, रोहित, सोहन लाल और नरेश सहित घटना नियंत्रक अधिकारी के साथ-साथ अन्य वरिष्ठ वार्डन एवं कई स्वयंसेवक उपस्थित रहे। सभी ने नागरिक सुरक्षा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई ।

Letest News










Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 1579714
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.