यूपीपीएससी में सफलता पर वरुण सिंह का जोशीला सम्मान

यूपीपीएससी में सफलता पर वरुण सिंह का जोशीला सम्मान
  चौमुहा । रविवार को गांव राल में उस समय उत्सव जैसा माहौल बन गया जब यूपीपीएससी परीक्षा में सफलता हासिल करने वाले होनहार युवक ठाकुर वरुण कुमार सिंह के सम्मान में ब्रजमंडल क्षत्रिय राजपूत सभा के पदाधिकारी उनके आवास पहुंचे, प्रदेश अध्यक्ष मुकेश सिंह सिकरवार के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने वरुण सिंह का फूल-मालाओं से स्वागत कर पगड़ी बांधी और राधा-कृष्ण की मूर्ति व तलवार भेंट कर सम्मानित किया ।
   प्रदेश अध्यक्ष मुकेश सिकरवार ने कहा कि समाज के युवा जब कड़ी मेहनत कर बड़ी परीक्षाओं में सफलता हासिल करते हैं तो यह पूरे समाज के लिए गर्व की बात होती है, कहा कि आर्थिक रूप से कमजोर लेकिन प्रतिभाशाली बच्चों की हर संभव मदद के लिए सभा सदैव तैयार है, उन्होंने युवाओं को प्रेरित करते हुए कहा कि “कलम और तलवार दोनों का साथ हो तो कोई भी शक्ति आगे बढ़ने से नहीं रोक सकती, कार्यक्रम में संजू सिंह, जितेंद्र सिंह राणा, लेबर कमिश्नर शेर सिंह, गुड्डू सिंह, बच्चू सिंह, नवल सिंह, जिला पंचायत सदस्य कन्हैया सिंह, नौहबत सिंह, वरिष्ठ पत्रकार राजकुमार सिंह तोमर, रमेश चंद्र, भोला ठाकुर व गगन ठाकुर सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Letest News










Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 1579726
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.