मगोर्रा में निकाली स्कूल चलो रैली, किया गया जागरूक
मगोर्रा में निकाली स्कूल चलो रैली, किया गया जागरूक
मथुरा । जन जन की यही पुकार स्कूल चलो अबकी बार एवं सब बढ़ें स्कूल चलें के अन्तर्गत अनेकों ओजस्वी वाणी में नारों के मध्य गोवर्धन विकासखण्ड अंतर्गत मगोर्रा में न्याय पंचायत स्तरीय रैली का शुभारंभ एआरपी कपिल देव चौधरी ने किया, विदित है कि छात्रों में पढ़ाई-लिखाई के प्रति जन जागरुकता अभियान के अन्तर्गत शासन एवं प्रशासन के आदेश के अनुपालन में जनपद में विकास खण्डवार स्कूल चलो अभियान रैली निकाली जा रही हैं ।
इसी क्रम में छात्रों का नामांकन अधिक से अधिक कराने के उद्देश्य से एआरपी कपिल देव चौधरी के निर्देशन में मगोर्रा में न्याय पंचायत स्तरीय रैली का सफल आयोजन किया गया, रैली का मुख्य उद्देश्य अभिवावकों को अपने बच्चों का शत प्रतिशत नामांकन सरकारी विद्यालयों में कराने को लेकर था, इस दौरान प्राथमिक विद्यालय मगोर्रा प्रथम के प्रधानाध्यापक हेमेंद्र सिंह, प्राथमिक विद्यालय मगोर्रा द्वितीय की प्रधानाध्यापिका ओमश्री एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय मगोर्रा के प्रधानाध्यापक ओमप्रकाश ने शासन से प्राप्त मूलभूत सुविधाओं से लाभान्वित होने पर प्रकाश डाला।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एआरपी कपिल देव चौधरी ने कहा कि गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा प्रत्येक बच्चे का अधिकार है, शासन के आदेश के अनुपालन में कोई भी छात्र शिक्षा की मुख्य धारा से वंचित नहीं रहना चाहिए, समस्त स्टाफ कर्मियों को लेकर प्रधानाध्यापकों ने शिक्षा की ज्योति प्रकाशित करने के लिए घर घर जाकर उन अभिभावकों से संपर्क किया जिनके छात्र अभी तक स्कूल नहीं जा रहे हैं, उन्होंने विस्तार पूर्वक अभिवावकों को निःशुल्क यूनिफॉर्म,जूता मोजा, स्कूल बैग और डीबीटी के माध्यम से मिलने वाली धनराशि के बारे में विस्तार पूर्वक बताया, गोविंद प्रसाद वर्मा,रेखा रानी, प्रियंका सिंह, अंजू तिवारी, ममता, मधुलता, चंचल, हेमलता, मछला, विमलेश, ग्रामीण गिर्राज सिंह, गंम्भीर सिंह, प्रशान्त, त्रिवेन्द्र आदि उपस्थित थे ।







.jpeg)









