मुठभेड : दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, लगी पुलिस की गोली
मुठभेड : दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, लगी पुलिस की गोली
मथुरा । थाना जैत मिशन शक्ति टीम व सर्विलांस टीम द्वारा बलात्कार की घटना कारित करने वाले एक अभियुक्त को पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार किया, इसके कब्जे से एक तमंचा, दो खोखा कारतूस, एक जिन्दा कारतूस एवं घटना में प्रयुक्त मोटर साइकिल सीडी बरामद हुई है, थाना जैत मिशन शक्ति टीम व सर्विलांस टीम द्वारा चैकिंग के दौरान थाना जैत पर पंजीकृत अभियोग में नामजद अभियुक्त पवन कुमार पुत्र रमेशचन्द्र निवासी माल थाना फरह को पुलिस मुठभेड़ के दौरान घायल अवस्था में सनसिटी के पास खाली प्लाट से गिरफ्तार किया गया ।
विगत दिनों 16 मार्च को हरियाणा की रहने वाली एक महिला के साथ अभियुक्त पवन कुमार ने अभय फौजी नाम से व्हाइट्स आईडी बनाकर वादिया व उसके परिवार को फोन पर जान से मारने की धमकी देकर छटीकरा बुलाकर अपनी मोटर साइकिल से राज गेस्ट हाउस छटीकरा ले जाकर पीडिता के फोन से अपने फोन में 15000 रूपये डाल लेने, पीडिता से 4000 रुपये नकद व कान के कुंडल उतार लेने व पीडिता के साथ होटल में बलात्कार करने के बाद छटिकरा पुल के नीचे छोड़ जाने के सम्बन्ध में थाना जैत पर अभियोग पंजीकृत हुआ था।
पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध करीब एक दर्जन आपराधिक अभियोग दर्ज हैं, कार्यवाही करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक उमेशचन्द्र त्रिपाठी थाना जैत, निरीक्षक विवेक कुमार थाना जैत, एसआई विकास शर्मा सर्विलांस सेल प्रभारी मथुरा, एसआई काजल भारद्वाज थाना जैत, एसआई प्रिया सिवाच थाना जैत, एसआई दुष्यन्त कौशिक थाना जैत, एसआई केशव वशिष्ठ थाना जैत, एसआई संजीव कुमार थाना जैत आदि पुलिसकर्मी थे ।







.jpeg)









