बारिश से गेहूं की फसल प्रभावित, अपर कृषि निदेशक ने किया निरीक्षण
बारिश से गेहूं की फसल प्रभावित, अपर कृषि निदेशक ने किया निरीक्षण
मथुरा । जिले में अपर कृषि निदेशक बीज एवं प्रक्षेत्र अनिल कुमार पाठक द्वारा राजकीय कृषि क्षेत्र जैत एवं छरोरा का निरीक्षण किया गया, उन्होंने फसलों की स्थिति का जायजा लिया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए, निरीक्षण में पाया गया कि फार्म पर सरसों सहित अन्य फसलों की कटाई पूरी हो चुकी है जबकि गेहूं की फसल अभी खेतों में खड़ी है और कटाई के लिए तैयार है, हालांकि लगातार हो रही बारिश के कारण गेहूं की फसल प्रभावित हुई है, उत्पादन में गिरावट आने की संभावना जताई जा रही है।
अपर कृषि निदेशक ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जो गेहूं की फसल जमीन पर गिर चुकी है, उसकी मड़ाई अलग से कराई जाए तथा उसका भंडारण और विधायन अलग रखा जाए, वहीं जो फसल अभी खड़ी है, उसकी मड़ाई और भंडारण अलग से सुनिश्चित किया जाए, ताकि बीज की गुणवत्ता पर कोई प्रतिकूल प्रभाव नही पड़े, उन्होंने फसल बीमा कंपनी को भी सख्त निर्देश देते हुए कहा कि सभी ब्लॉकों में अपनी टीमों को सक्रिय किया जाए और पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों का शीघ्र भौतिक सत्यापन किया जाए, साथ ही सर्वे रिपोर्ट समय से भेजी जाए, जिससे बारिश से हुए नुकसान का मुआवजा किसानों को समय पर मिल सके, निरीक्षण के दौरान कृषि विभाग के अधिकारी भी मौजूद रहे ।







.jpeg)









