शादी समारोह में मजदूर को लगा बिजली का करंट, मौत
शादी समारोह में मजदूर को लगा बिजली का करंट, मौत
मथुरा । थाना जैत क्षेत्र अंतर्गत छटीकरा सर्विस रोड स्थित एक मैरिज होम में गुरुवार रात दर्दनाक हादसा हो गया, यहाँ कैटरिंग का काम कर रहे एक युवक की बिजली की लाइन की चपेट में आने से मौत हो गई, सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, जानकारी के अनुसार ओमी निवासी राया, छटीकरा सर्विस रोड स्थित चाणक्य मैरिज होम में कैटरिंग टीम के साथ काम कर रहा था ।
गुरुवार रात कार्यक्रम के दौरान बिजली की एक लाइन नीचे बिछी हुई थी, काम की आपाधापी में ओमी का पैर अचानक उस नंगे तार पर पड़ गया जिससे उसे करंट का जोरदार झटका लगा और वह वहीं गिर पड़ा, मैरिज होम में मौजूद अन्य कर्मचारियों और लोगों ने आनन-फानन में उसे छुड़ाने का प्रयास किया लेकिन तब तक उसकी हालत बेहद नाजुक हो चुकी थी, मौके पर मौजूद लोगों के अनुसार, युवक ने कुछ ही देर में दम तोड़ दिया, शादी की खुशियों वाले घर में इस हादसे के बाद मातम पसर गया, हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई, पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है ।







.jpeg)









