रेल ट्रॉली से सोगरिया एक्सप्रेस की हुई टक्कर, टला बड़ा हादसा

रेल ट्रॉली से सोगरिया एक्सप्रेस की हुई टक्कर, टला बड़ा हादसा 
  मथुरा । आगरा-दिल्ली रेल ट्रैक पर शुक्रवार सुबह बड़ा हादसा होने से टल गया, सुबह 10 बजे वृंदावन-भूतेश्वर रेलवे स्टेशन के मध्य रेल लाइन की पटरी के टुकड़े लेकर जा रही रेल ट्रॉली से सोगरिया एक्सप्रेस टकरा गई, टक्कर लगने से पूर्व रेल ट्रॉली पर सवार पांच कर्मचारियों ने कूदकर जान बचाई ।
   ट्रॉली के टकराने से सोगरिया एक्सप्रेस के इंजन का कंप्रेशर पाइप फट गया, एक्सप्रेस करीब 15 मिनट घटनास्थल पर खड़ी रही, इसके बाद धीमी रफ्तार में एक्सप्रेस को मथुरा जंक्शन लाया गया, यहां दूसरा इंजन लगाकर एक्सप्रेस को गंतव्य के लिए रवाना किया जा सका, इसके कारण जंक्शन रेलवे स्टेशन पर करीब 40 मिनट तक एक्सप्रेस खड़ी रही, इससे यात्रियों को भी परेशानी का सामना करना पड़ गया, पीआरओ संजय कुमार गौतम का कहना है कि इस घटना की जांच की जा रही है, घटना का कारण पता किया जाएगा ।

Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 1695418
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.