टीचर्स ऑफ द ईयर अवार्ड से शिक्षक और शिक्षिकाएं हुए सम्मानित

टीचर्स ऑफ द ईयर अवार्ड से शिक्षक और शिक्षिकाएं हुए सम्मानित
   वृंदावन । वृंदावन बाल विकास परिषद के तत्वावधान में स्वर्गीय बृज बिहारी शर्मा की पुण्य स्मृति में आयोजित ‘टीचर्स ऑफ द ईयर अवार्ड’ समारोह अटल्ला चुंगी स्थित एक होटल में हर्षाेल्लास और गरिमामय वातावरण के बीच सम्पन्न हुआ, कार्यक्रम में शिक्षण सत्र 2025-26 के दौरान उत्कृष्ट अध्यापन कार्य करने वाले वृंदावन नगर के विभिन्न स्कूलों और कॉलेजों के शिक्षक-शिक्षिकाओं को सम्मानित किया गया, कार्यक्रम की अध्यक्षता बृजवासी तीर्थ पुरोहित पंडा सभा के अध्यक्ष श्याम सुंदर गौतम ने की ।
   उन्होंने अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में कहा कि शिक्षक समाज की रीढ़ होते हैं, जो न केवल विद्यार्थियों को शिक्षा देते हैं, बल्कि उन्हें संस्कार और जीवन जीने की दिशा भी प्रदान करते हैं। ऐसे शिक्षकों का सम्मान करना समाज का कर्तव्य है, मुख्य अतिथि नगर निगम के उपसभापति मुकेश सारस्वत ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों का सम्मान करना नई पीढ़ी को प्रेरित करता है, विशिष्ट अतिथि भाजपा के महानगर महामंत्री विनीत शर्मा ने कहा कि एक अच्छा शिक्षक ही एक अच्छे समाज की नींव रखता है, उन्होंने परिषद के इस आयोजन की सराहना करते हुए शिक्षकों के उत्साहवर्धन का महत्वपूर्ण प्रयास बताया ।
  सम्मानित अतिथि पार्षद मुन्नालाल निषाद एवं अमित गौतम पिंटू ने कहा कि शिक्षकों के समर्पण और मेहनत के कारण ही विद्यार्थी जीवन में सफलता प्राप्त करते हैं, इससे पूर्व विभिन्न विद्यालयों से चयनित अर्चना त्रिपाठी, मोनिका शर्मा, किरण यादव, ललिता सारस्वत, लक्ष्मी शर्मा, भूप सिंह, प्रभाकर शर्मा, राम हरि शर्मा, सुखबीर सिंह, नीरज वर्मा, विमलेश सैनी, काजल गुप्ता, सचिन कुमार, रेनू उपाध्याय, मोनिका, पार्वती तिवारी, ओमती पाठक, रेनू सिंह, आदित्य उपाध्याय, वैष्णवी त्रिपाठी, राशि अग्रवाल, विपिन नागर, पारुल भट्ट, भारती सैनी, मधु शर्मा, ज्योति शर्मा, सुशीला परिहार, राखी निषाद, भावना शर्मा, रूपा शर्मा को स्मृति चिन्ह, शॉल एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित कर सभी को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की, उमेश दुबे गोलू पंडित, आशीष चौहान, विष्णु गोला, जितेंद्र कुमार गौतम, दुष्यंत दीक्षित गोपाल शर्मा, मुकेश कृष्ण शर्मा, आदि उपस्थित थे, संचालन डॉ0 सचिन अग्रवाल ने किया ।

Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 1695420
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.