राष्ट्रीय लोक अदालत के लिए रवाना किया प्रचार वाहन

राष्ट्रीय लोक अदालत के लिए रवाना किया प्रचार वाहन 
-लोक अदालत में साढ़े तीन लाख वादों के निस्तारण का रखा गया है लक्ष्य
  मथुरा । जनपद में आगामी 9 मई शनिवार को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने के उद्देश्य से जनपद न्यायालय परिसर से प्रचार वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया, इस पहल का लक्ष्य शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में अधिक से अधिक लोगों तक लोक अदालत की जानकारी पहुंचाना है, ताकि लंबित मामलों का त्वरित और सुलहपूर्ण निस्तारण हो सके, जनपद न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष विकास कुमार ने दो प्रचार वाहनों को रवाना किया । 
  उन्होंने बताया की इस बार करीब साढ़े तीन लाख वादों के निस्तारण का लक्ष्य रखा गया है, इस दौरान जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के कर्मचारी और पराविधिक स्वयंसेवक भी उपस्थित रहे, ये वाहन शहर के विभिन्न क्षेत्रों के साथ ग्रामीण इलाकों में भी जाकर लोगों को लोक अदालत के महत्व और इसकी प्रक्रिया के बारे में जागरूक करेंगे, कार्यक्रम में अपर जिला जज अनीता सिंह, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव सहित अन्य न्यायिक अधिकारी, बार एसोसिएशन मथुरा के अध्यक्ष, सचिव एवं अन्य पदाधिकारी तथा लीगल एड डिफेंस काउंसिल के सदस्य भी मौजूद थे ।
   जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने आमजन से अपील की है कि वे 9 मई को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में अपने लंबित मामलों को चिन्हित कर स्वयं या अपने अधिवक्ता के माध्यम से उपस्थित होकर उनका निस्तारण कराएं, लोक अदालत के माध्यम से मामलों का समाधान आपसी सहमति से शीघ्र, सरल और बिना अतिरिक्त खर्च के किया जाता है, जनपद में लोक अदालत के प्रचार-प्रसार के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं, ताकि अधिक से अधिक लोग इसका लाभ उठाकर न्याय प्राप्त कर सकें ।

 

Letest News










Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 1696884
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.