दुराचार, हत्या के आरोपी को हुई फांसी की सजा, एक लाख अर्थदंड

दुराचार, हत्या के आरोपी को हुई फांसी की सजा, एक लाख अर्थदंड
-पॉक्सो कोर्ट ने आरोप पत्र दाखिल होने के 15 दिन में सुनाया अपना फैसला
     मथुरा । नौ साल के बच्चे के साथ दुराचार के बाद हत्या कर देने के दोषी को पोक्सो कोर्ट ने फांसी की सजा सुनाई है, सोमवार को अदालत ने आरोप पत्र दाखिल होने के 15 दिन के अन्दर फांसी व एक लाख के अर्थदंड की सजा सुनाई है, आठ अप्रैल की शाम को शहर के औरंगाबाद क्षेत्र में नौ साल का बच्चा गायब हो गया था ।
   बच्चे के पिता ने थाना सदर बाजार में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी, आरोपी सैफ ने अपना जुर्म कबूल कर लिया और उसकी निशानदेही पर घर से 500 मीटर दूर स्थित नाले से बच्चे के शव को बरामद कर लिया गया, पुलिस ने हत्यारे सैफ के खिलाफ धारा 363, 302, 201, 377 और धारा 6 पोक्सो एक्ट अधिनियम में मुकदमा दर्ज किया था, आरोपी सैफ पुत्र तस्सबुर खान मूल रूप से केडीए कॉलोनी थाना जाजमऊ कानपुर का रहने वाला है और मथुरा के औरंगाबाद में रहता है, सरकार की ओर से स्पेशल डीजीसी अलका उपमन्यु एडवोकेट ने तथा वादी की तरफ से इस केस की पैरवी बार एसोसिएशन के पूर्व सचिव सहाब सिंह देशवार एडवोकेट द्वारा की गई थीं ।

 

Letest News










Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 1394270
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.