हाईवे पर संदिग्ध परिस्थितियों में ट्रक चालक की हुई मौत

हाईवे पर संदिग्ध परिस्थितियों में ट्रक चालक की हुई मौत
  चौमुहां (मथुरा) । शुक्रवार को नेशनल हाईवे-19 पर एक दुखद घटना सामने आई, जहां आगरा से दिल्ली की ओर जा रहे एक ट्रक चालक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई, घटना की जानकारी पर थाना पुलिस और डायल 112 ने मौके पर पहुँचकर जांच शुरू कर दी है ।
  जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान 60 वर्षीय इरफान पुत्र शमसाद अली, निवासी कुँआपुर (प्रतापगढ़) के रूप में हुई है, इरफान श्रिले एक्सप्रेस कंपनी में बतौर चालक तैनात थे और ट्रक में चेन्नई से गुड़गांव के लिए सामान लेकर जा रहे थे, रास्ते में उनकी मुलाकात कंपनी के ही दूसरे चालक रिंकू चौरसिया निवासी रीवा, मध्य प्रदेश से हुई, दोनों ने ग्वालियर के एक होटल में साथ बैठकर खाना खाया था ।
  मृतक के साथी रिंकू चौरसिया ने बताया कि जब वे चौमुहां फ्लाईओवर के पास पहुँचे तो इरफान की तबीयत बिगड़ गई या संदिग्ध परिस्थितियों में उनकी मृत्यु हो गई, इसके बाद रिंकू ने तत्काल डायल 112 को सूचना दी, सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुँचकर शव को कब्जे में लिया, पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचित कर दिया है, मौत के स्पष्ट कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा, फिलहाल पुलिस घटनास्थल के आसपास की जानकारी जुटा रही है और मामले की गहनता से जांच की जा रही है ।

Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 1753496
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.