मथुरा के 16 केंद्रों पर 12480 अभ्यर्थी देंगे पुलिस आरक्षी परीक्षा
मथुरा के 16 केंद्रों पर 12480 अभ्यर्थी देंगे पुलिस आरक्षी परीक्षा
-डीएम ने लगाई 16 सेक्टर तथा 16 स्टेटिक मजिस्ट्रेटों की ड्यूटी, दिये निर्देश
मथुरा । पुलिस आरक्षी के पद के लिए जिले के 16 केंद्रों पर 12480 अभ्यर्थी लिखित परीक्षा देंगे, उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा आयोजित आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती 2025 की लिखित परीक्षा को सकुशल, निर्विघ्न, नकल विहीन, निष्पक्षता एवं सुचितापूर्वक सम्पन्न कराने के दृष्टिगत डीएम चंद्र प्रकाश सिंह की अध्यक्षता में सेक्टर मजिस्ट्रेट, स्टैटिक मजिस्ट्रेट, रिजर्व मजिस्ट्रेट, केंद्र व्यवस्थापकों, सहायक नोडल अधिकारी (पुलिस), केन्द्र प्रभारी पुलिस, जनपदीय नियंत्रण कक्ष प्रभारी आदि की समीक्षा बैठक संपन्न हुई ।
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा आयोजित आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती-2025 की लिखित परीक्षा जनपद के 16 परीक्षा केन्द्रों पर 8, 9 एवं 10 जून को आयोजित की जाएगी, परीक्षा 2 पालियों में आयोजित होंगी जिसमें प्रथम पाली प्रातः 10 बजे से 12 बजे तक तथा द्वितीय पाली अपराह्न 3 बजे से 5 बजे तक होगी, प्रत्येक पाली में 6240 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे, परीक्षा हेतु 16 सेक्टर व 16 स्टेटिक मजिस्ट्रेटों की ड्यूटी लगाई गई है, डीएम ने परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कंट्रोल रूम, सुरक्षा व्यवस्था, प्रकाश व्यवस्था, पेयजल और प्रवेश प्रक्रिया के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए ।
जिलाधिकारी ने ड्यूटी मजिस्ट्रेटों को सख्त निर्देश दिए कि सुरक्षा मानकों का शत प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित करें, दोनों पालियों से पूर्व समस्त ड्यूटी मजिस्ट्रेट समय उपस्थित होकर परीक्षा को सकुशल संपन्न कराएं, निर्देश दिए कि ससमय सेंटर, केंद्रों में समस्त व्यवस्थाएं सुनिश्चित करे। परीक्षा से पूर्व सभी मजिस्ट्रेट केंद्रों का निरीक्षण करे, सभी सेक्टर मजिस्ट्रेट परीक्षा अवधि में परीक्षा केन्द्रों का अनिवार्य रूप से निरीक्षण, पर्यवेक्षण करे ।
उन्होंने कहा, संवेदनशील एवं अतिसंवेदनशील परीक्षा केंद्रों का विशेष रूप से सघन निरीक्षण करे। यह भी सुनिश्चित करे कि संवेदनशील व अतिसंवेदनशील परीक्षा केंद्रों पर पुलिस बल की पर्याप्त व्यवस्था कर दी गयी है, उन्होंने निर्देश दिए कि परीक्षा के दौरान केन्द्र के समीप भीड़ एकत्रित नहीं होने दे, परीक्षा प्रारम्भ एवं समाप्ति के समय भी इसका विशेष ध्यान दिया जाए, 8, 9 एवं 10 जून को प्रातः से परीक्षा की समाप्ति तक परीक्षा केन्द्रों की समीपवर्ती समस्त फोटो स्टेट व साइबर कैफे की दुकानें बन्द रहेंगी, बैठक में एडीएम प्रशासन अमरेश कुमार, एसपी सिटी राजीव कुमार सिंह, डिप्टी कलेक्टर सुशील कुमार, चंद्र भूषण प्रताप, संजय सिंह, नरेंद्र यादव, प्रशासनिक अधिकारी प्रभात माहेश्वरी सहित अन्य सेक्टर मजिस्ट्रेट, स्टैटिक मजिस्ट्रेट, रिजर्व मजिस्ट्रेट तथा केंद्र व्यवस्थापक उपस्थित रहे ।







.jpeg)









