गिरिराज तलहटी में परिक्रमार्थी की हार्ट अटैक से हुई मौत

गिरिराज तलहटी में परिक्रमार्थी की हार्ट अटैक से हुई मौत
   गोवर्धन । गिरिराज तलहटी में परिक्रमा लगाने आए एक श्रद्धालु की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई, मृतक की पहचान 60 वर्षीय विजयपाल के रूप में हुई है, जो अपने साथियों के साथ दिल्ली से परिक्रमा के लिए आए थे, परिक्रमा के दौरान विजयपाल को अचानक सीने में दर्द और घबराहट की शिकायत हुई जिसके बाद उनके साथी उन्हें तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोवर्धन लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। 
  जानकारी के अनुसार, विजयपाल मूल रूप से अलीगढ़ जिले के इगलास थाना क्षेत्र के टीकापुर गांव के रहने वाले थे और वर्तमान में दिल्ली में रह रहे थे, बताया जा रहा है कि वह दिल्ली पुलिस में एसएचओ पद पर कार्यरत रहे थे और जनवरी 2025 में सेवानिवृत्त हुए थे, घटना की सूचना मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंच गए, जहां उनका रो-रोकर बुरा हाल हो गया, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ0 नेहा चौधरी ने बताया कि मरीज को अचेत अवस्था में लाया गया था और जांच के दौरान उन्हें मृत घोषित किया गया, प्राथमिक रूप से मामला हृदयगति रुकने का प्रतीत हो रहा है, हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी ।

Letest News










Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 1779152
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.