जिलाधिकारी ने हिंदी पत्रकारिता दिवस पर पत्रकारों को दी शुभकामना

जिलाधिकारी ने हिंदी पत्रकारिता दिवस पर पत्रकारों को दी शुभकामना
-ब्रज की सांस्कृतिक विरासत को संजोने में मीडिया की भूमिका बताई महत्वपूर्ण
  मथुरा । हिंदी पत्रकारिता दिवस के अवसर पर डीएम सीपी सिंह ने जनपद के पत्रकारों, संपादकों, लेखकों एवं मीडिया कर्मियों को सादर नमन करते हुए कहा कि लोकतंत्र के सशक्त स्तंभ के रूप में मीडिया की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है, कहा कि पत्रकार समाज का आईना होते हैं, जो न केवल घटनाओं को सामने लाते हैं, बल्कि जन भावनाओं और जनसमस्याओं को भी प्रभावी तरीके से शासन-प्रशासन तक पहुंचाते हैं, कहा कि ब्रज क्षेत्र अपनी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, धार्मिक परंपराओं और आध्यात्मिक महत्व के लिए विश्व भर में विख्यात है, इस धरोहर को संरक्षित एवं प्रसारित करने में मीडिया की भूमिका सराहनीय रही है ।
   उन्होंने कहा कि पत्रकारों की निष्पक्ष और सशक्त लेखनी ने हमेशा समाज को सही दिशा देने का कार्य किया है, उन्होंने आगे कहा कि पत्रकारिता केवल खबरों का माध्यम नहीं, बल्कि समाज में जागरूकता, पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने का एक प्रभावी साधन है। वर्तमान समय में जब सूचना का दायरा तेजी से बढ़ रहा है, तब पत्रकारों की जिम्मेदारी और भी बढ़ जाती है कि वे सत्य, निष्पक्षता और जनहित को सर्वाेपरि रखते हुए अपने कर्तव्यों का निर्वहन करें। डीएम सीपी सिंह ने विश्वास व्यक्त किया कि जनपद मथुरा के पत्रकार आगे भी अपनी कलम के माध्यम से समाज को जागरूक करते रहेंगे और जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाते रहेंगे ।

Letest News










Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 1779154
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.