तीन ग्राम पंचायतों के प्रशासक होंगे एडीओ पंचायत-डीएम
तीन ग्राम पंचायतों के प्रशासक होंगे एडीओ पंचायत-डीएम
-दो गांवों के प्रधानों की हो चुकी है मृत्यु और जेल में है एक प्रधान
मथुरा । डीएम सीपी सिंह ने जनपद की दो ग्राम पंचायतों के प्रधानों की मृत्यु व एक ग्राम प्रधान के जेल में होने पर प्रधान का कार्य देखने के लिए संबंधित ब्लाक के एडीओ पंचायत को प्रशासक नियुक्त किया है ताकि पंचायतों का विकास कार्य प्रभावित नहीं हो ।
डीपीआरओ धनंजय जायसवाल ने बताया कि मथुरा ब्लाक की ग्राम पंचायत भैंसा के प्रधान जगन्नाथ सिंह की मई माह में मृत्यु हो गई और भदाल सुंदर के प्रधान लोकेश चौधरी आपसी झगड़े के आरोप में जेल में बंद चल रहा है जबकि राया ब्लाक की ग्राम पंचायत सारस के प्रधान जितेन्द्र की मृत्यु हो गई थी, ग्राम पंचायतों का कार्यकाल 26 जून की रात्रि 12 बजे समाप्त हो गया है।
शासनादेश के अनुसार जनपद की 495 ग्राम पंचायतों में से 42 ग्राम पंचायतों में गांव के निवर्तमान प्रधानों को ही जिलाधिकारी ने प्रशासक नियुक्त कर दिया गया है। उक्त तीन ग्राम पंचायतों में प्रधान का पद रिक्त रहने के कारण भैंसा व भदाल सुंदर दोनों गांवों का प्रशासक मथुरा ब्लाक के एडीओ पंचायत लतेश शर्मा और सारस ग्राम पंचायत में एडीओ पंचायत राया विजय सिंह को प्रशासक बनाया है ।







.jpeg)









