जनगणना में हो रहे हैं चौंकाने वाले खुलासे, गांवों की गरीबी और मजबूरी

जनगणना में हो रहे हैं चौंकाने वाले खुलासे, गांवों की गरीबी और मजबूरी 
-एक घर में रह रहे 19 लोग, कहीं पूरे परिवार में किसी पर भी नहीं है रोजगार 
-बिना टीवी, पंखा के छप्पर के मकान पर बकाया है 5 लाख बिजली का बिल
   मथुरा । जनगणना 2026 के पहले चरण में चल रही मकान गणना में कुछ बेहद रोचक तो कुछ बेहद डरावनी जानकारियां भी सामने आ रही हैं, विकास के नक्कारखाने में मजबूरी की तूती जनगणना में सुनाई दे रही है, मकान गणना कार्य में लगी एक अध्यापिका ने बताया कि वैसे कोई नहीं देखता है लेकिन इस कार्य के जरिए यह भी पता लग रहा है कि गांवों में आज भी गरीबी का दलदल पसरा है, एक छोटे से मकान में 19 लोग रह रहे हैं ।
  वहीं कई जगह तो यह भी सामने आया कि लोगों के पास गुजर वसर करने के लिए काम ही नहीं हैं, मजबूरी में उनकी पत्नियां मजदूरी करने बाहर जा रही हैं, ऐसे कई मामले भी समाने आए हैं कि जैसे बिना टीवी, पंखा के छप्पर के मकान पर 5 लाख बिजली का बिल है, परिवार पर रोजगार नहीं है, पत्नी की कैंसर से मौत हो गई, परिवार के मुखिया का थ्रेसर में आकर हाथ कट गया, ऊपर से बिजली वाले बिल जमा करने का दबाव बना रहे हैं जबकि परिवार चूल्हा जलाने की जद्दो जहद में जुटा रहता है, इस तरह के तमाम मामले सामने आ रहे हैं ।
  कई बार तो जानकारी देते हुए अपनी लाचारी पर परिवार के मुखिया की आंखें नम हो जाती हैं, जनगणना के पहले फेस में मकानों की गणना सरकार द्वारा कराई जा रही है, इसके सवालों से ग्रामीण चौंक जाते हैं तो कई बार जानकारी देने में खुद को असहज भी महसूस करते हैं, तैंतीस सवालों के प्रपत्र में ग्रामीणों से रेडियो और साइकिल के बारे में भी पूछा जा रहा है, यहां तक कि अनाज कैसा खा रहे हैं, यह भी बताना पड़ रहा है, रेडियो का जमाना कब का लद चुका है, सरकार के आकाशवाणी केंद्र भी बंद हो गए है, इसके बाद भी रेडियो के बारे में पूछा जा रहा है ।
  दूसरा साइकिल का भी एक कॉलम है, कीपैड मोबाइल के बारे में भी जानकारी मांगी जा रही है, घरों में नेट, कच्चे पक्के फर्श, दीवारें, चूल्हे और कार आदि की जानकारी भी की जा रही है, सबसे बड़ा रोचक सवाल यह है कि आप आटा कौन सा प्रयोग कर रहे हैं, गेहूं, बाजरा ज्वार या चना, अध्यापिका रेनू तिवारी ने बताया कि सरकार द्वारा मांगी गई जानकारी के अनुसार ही ग्रामीणों से सवाल पूछे जा रहे हैं और मौके पर देखा जा रहा है, राष्ट्रीय जनगणना इस बार 2021 की बजाय 2026 में कराई जा रही है, 31 मई तक आंकड़े इन्हें भेजने होंगे, तपती गर्मी में डोर टू डोर सर्वे करने से इनके हलक सूख रहे हैं ।

Letest News










Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 1779160
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.