विधायक श्रीकांत शर्मा ने किया विकास कार्यों का शिलान्यास

विधायक श्रीकांत शर्मा ने किया विकास कार्यों का शिलान्यास
  मथुरा । औद्योगिक क्षेत्र साइट ‘ए’ की जर्जर सड़कों एवं क्षतिग्रस्त नालियों के पुनर्निर्माण के लिए लगभग 10.12 करोड़ रुपये की परियोजना का शिलान्यास विधायक श्रीकांत शर्मा ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर किया, इस महत्वपूर्ण परियोजना से क्षेत्र के उद्योगों एवं आमजन को बेहतर बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध होंगी ।
   इस अवसर पर क्षेत्रीय पार्षद राजीव सिंह, कुलदीप पाठक, पार्षद प्रतिनिधि धर्मेश चौधरी, भाजपा महानगर उपाध्यक्ष चंद्रपाल कुंतल, मंडल अध्यक्ष नितिन कौशिक, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष यज्ञदत्त कौशिक, पूर्व चेयरमैन फरह कृष्णकांत पचौरी, राजीव राज पाठक, पूर्व सभासद नेत्रपाल प्रजापति, बलराम शर्मा तथा भाजपा नेत्री दीपा अग्रवाल सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे, उद्योगपतियों ने क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं को विधायक के समक्ष रखा ।
   व्यापार प्रकोष्ठ संयोजक अतुल अग्रवाल ने बाहरी क्षेत्रों का कूड़ा औद्योगिक क्षेत्र में डाले जाने की समस्या उठाते हुए इस पर रोक लगाने की मांग की। पर्यावरण समिति के सदस्य मनोज सक्सैना ने क्षेत्र में व्यापक पौधारोपण अभियान चलाने का सुझाव दिया, उद्योगपति वीरेन्द्र गोयल एवं विपिन अग्रवाल ने बरसात से पहले नालों की नियमित सफाई और स्वच्छता व्यवस्था को प्राथमिकता देने की आवश्यकता बताई। 
  वहीं विधायक श्रीकांत शर्मा ने उपायुक्त उद्योग से कहा कि भविष्य की जल आवश्यकताओं को देखते हुए प्रत्येक उद्योग में रेन वाटर हार्वेस्टिंग प्लांट की व्यवस्था सुनिश्चित की जानी चाहिए, इस पर उद्योगपतियों ने आश्वासन दिया कि जिन इकाइयों में यह व्यवस्था नहीं है, उन्हें भी इसके लिए प्रेरित किया जाएगा। कार्यक्रम का संचालन आकाश सिंघल ने किया, कार्यक्रम में लखवेंद्र गौतम, नरेन्द्र सिंह, कुलदीप सिंह, कृष्णकांत शर्मा सहित उद्योगपति एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे ।

Letest News










Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 1779156
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.