रात के अंधेरे में मासूम को उठा ले गया शातिर, गिरफ्तार
रात के अंधेरे में मासूम को उठा ले गया शातिर, गिरफ्तार
-थाना कोसीकला पर पॉक्सो एक्ट में दर्ज किया मुकदमा, ग्रामीणों में
कोसीकलां (मथुरा) । थाना क्षेत्र से मानवता को शर्मसार कर देने वाली एक बेहद खौफनाक और रूह कंपा देने वाली वारदात सामने आई है, यहाँ एक 7 वर्षीय मासूम बच्ची के साथ गांव के ही एक 30 वर्षीय युवक ने दरिंदगी की सारी हदें पार करते हुए दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दे दिया ।
आरोपी आधी रात को घर का जंगला तोड़कर अंदर दाखिल हुआ और मां के पास सो रही मासूम बच्ची को चुपचाप उठा ले गया, मासूम बच्ची सुबह गांव के श्मशान घाट के पास पड़ी हुई मिली, पूरे इलाके और गांव में भारी आक्रोश और तनाव का माहौल व्याप्त है, सूचना मिलते ही हरकत में आई कोसीकलां थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी को दबोच लिया है, प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह दिल दहला देने वाली घटना बुधवार की रात करीब 12 बजे की है, 7 वर्षीय मासूम बच्ची रोज की तरह अपने घर के अंदर अपनी मां के साथ गहरी नींद में सो रही थी ।
इसी दौरान रात के सन्नाटे का फायदा उठाकर गांव का ही रहने वाला 30 वर्षीय एक युवक नियत खराब होने पर उनके घर के बाहर पहुंच गया, आरोपी ने बेहद शातिराना तरीके से घर का जंगला (लोहे की खिड़की) तोड़ दिया और वहां से हाथ डालकर अंदर का दरवाजा खोलकर दाखिल हो गया, कमरे में पहुंचकर उसने सो रही मां के बराबर में लेटी मासूम बच्ची को अपनी हवस का शिकार बनाने के लिए चुपचाप गोद में उठाया और बिना किसी आहट के उसे घर से अगवा कर अपने साथ ले गया ।
इस बेहद संवेदनशील और घिनौनी वारदात की खबर आग की तरह पूरे गांव में फैल गई, जिसके बाद भारी संख्या में आक्रोशित ग्रामीण एकत्र हो गए, पीड़ित परिजन ग्रामीणों के साथ कोसीकलां थाने पहुंचे, कोसीकलां थाना प्रभारी कमलेश सिंह ने बताया कि पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए दबिश देकर आरोपी युवक को घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया है, घटना को लेकर विधिक औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं और मामले की गहनता से जांच जारी है ताकि आरोपी को अदालत से सख्त से सख्त सजा दिलाई जा सके ।







.jpeg)









