हरियाली तीज पर ठाकुर केशव देव जी मंदिर में हुआ भव्य उत्सव
हरियाली तीज पर ठाकुर केशव देव जी मंदिर में हुआ भव्य उत्सव
मथुरा । अधिक मास के पावन अवसर पर खंडेलवाल महिला मंडल द्वारा ठाकुर केशव देव जी मंदिर में हरियाली तीज का उत्सव श्रद्धा, भक्ति एवं उत्साह के साथ मनाया गया, इस अवसर पर ठाकुर केशव देव जी को विशेष हरी पोशाक धारण कराई गई तथा मंदिर को आकर्षक ढंग से सजाया गया, कार्यक्रम में महिलाओं ने भजन-कीर्तन कर ठाकुर जी का गुणगान किया तथा हरियाली तीज के धार्मिक महत्व पर प्रकाश डाला, श्रद्धालुओं ने ठाकुर जी के मनोहारी स्वरूप के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।
इस अवसर पर खंडेलवाल महिला मंडल की अध्यक्ष रमा खंडेलवाल, महामंत्री पल्लवी खंडेलवाल, संरक्षक श्रीमती राज खंडेलवाल, संरक्षक श्रीमती रजनी खंडेलवाल, कोषाध्यक्ष भावना खंडेलवाल, मीडिया प्रभारी श्रीमती प्रीति खंडेलवाल, पूजा खंडेलवाल सहित अनेक महिला मंडल सदस्य उपस्थित रहीं, अंत में आरती एवं प्रसाद वितरण किया गया, महिला मंडल की पदाधिकारियों ने बताया कि अधिक मास एवं हरियाली तीज का यह आयोजन सनातन संस्कृति, धार्मिक आस्था एवं सामाजिक एकता को बढ़ावा देने का माध्यम है, पूरे आयोजन का वातावरण भक्तिमय एवं उल्लासपूर्ण रहा ।







.jpeg)









