मथुरा के जिन वनों से था ब्रज का महत्व, वही आज सूने, मदन टेर पर लगाये पौधे
मथुरा के जिन वनों से था ब्रज का महत्व, वही आज सूने, मदन टेर पर लगाये पौधे
मथुरा । विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर शुक्रवार को वृन्दावन शोध संस्थान, श्रीहित राधावल्लभ सेवा ट्रस्ट, लायन्स क्लब, नई दिल्ली श्रीराधा के संयुक्त तत्वावधान में वृक्षारोपण, ब्रज संस्कृति में पर्यावरण संचेतना विषयक परिचर्चा एवं सदीप्त प्रस्तुतिकरण आदि कार्यक्रम आयोजित हुए, वराह घाट स्थित मदनटेर पर आयोजित वृक्षारोपण एवं संगोष्ठी के दौरान श्रीहित सुकृतलाल गोस्वामी ने कहा ब्रज संस्कृति में पर्यावरण से जुड़ा भाव प्राचीन समय से ही देखा जा सकता है।
उन्होंने कहा कि ब्रजभाषा साहित्य और श्रीराधाकृष्ण की लीलाओं से भी प्रकृति का जुड़ाव दृष्टिगोचर होता है, गुरूग्राम से पधारीं डॉ0 इन्दु राव ने ब्रज के भक्तिकालीन संत आचार्यों की वाणी से पर्यावरण संरक्षण की सीख लेने के संदर्भ में अवगत कराया, उन्होंने कहा कि ब्रज की वृक्षावलियों का महत्व श्रीराधाकृष्ण के समान ही बताया गया है, लायन प्रीती होरा ने कहा ब्रज के बारह वन श्रीकृष्ण की लीला स्थली होने के कारण अपना महत्व रखते हैं, वृंदावन के पारंपरिक स्थल मदनटेर पर वृक्षारोपण सौभाग्य का विषय है ।
श्रीहित हितांशलाल गोस्वामी ने बताया ब्रज के प्राकृतिक सौंदर्य और सांस्कृतिक सौहार्द के मूल में पर्यावरण पोषण एवं संरक्षण का भाव निहित है, इस दौरान वृंदावन शोध संस्थान परिसर में दीपक बघेल एवं संस्थान कर्मियों द्वारा वृक्षारोपण किया गया, उदय अवस्थी ने कहा कि केंद्र सरकार और राज्य सरकार द्वारा विकास कार्यों और पर्यावरण संरक्षण के बीच संतुलन बनाने के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाये गये हैं। इसमें वन्यजीव गलियारों का निर्माण, पर्यावरण-अनुकूल सामग्री का उपयोग और अनिवार्य हरित मंजूरी के लिए सख्त दिशा-निर्देश शामिल हैं। भाजपा शक्ति केंद्र प्रभारी दीपक बघेल ने बताया कि उत्तर प्रदेश सरकार वन विभाग के माध्यम से ब्रज क्षेत्र में पर्यावरण संरक्षण के लिए व्यापक स्तर पर कार्य कर रही है। कार्यक्रम के दौरान डॉ राजेश शर्मा द्वारा ब्रज की वन संचेतना के संबंध में पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से महत्वपूर्ण जानकारियां साझा की गई।
कार्यक्रम श्रृंखला अंतर्गत मदनटेर पर तमाल, कदंब, चंपा, वड एवं पीपल आदि के वृक्ष लगाये, इससे पूर्व अतिथियों का स्वागत डॉ0 करूणेश उपाध्याय द्वारा पटुका उढाकर किया गया, कार्यक्रम का समन्वय एवं संचालन डॉ0 राजेश शर्मा ने किया गया, रामगोपाल महंत, सुरेश चंद्र शर्मा, ठा कालीचरण सिंह, महेश भारद्वाज, अनंतलाल गोस्वामी, निहारिका गोस्वामी, धनश्री गोस्वामी, अलका शर्मा, दीक्षा सारस्वत, दिव्या शर्मा, गीता, अनन्या, लायन निर्मल गुप्ता, साक्षी चौहान, वृंदा, मुरलीमनोहर दास, पीयूष, मिली सैनी, मधु शर्मा, श्रीमती प्रगति शर्मा, श्रीमती रेखारानी, शक्ति श्रीवास्तव, सीताराम अग्रवाल, राजकुमार त्रिपाठी, उमाशंकर पुरोहित, जुगल शर्मा, कृष्ण कुमार मिश्रा, हेमंत कुमार, ब्रजेश कुमार, शिवम शुक्ला, विनोद झा, गोपनंदन, वीरेन्द्र एवं रणवीर सिंह सहित अनेक जन उपस्थित रहे। प्रशासनाधिकारी श्री रजत शुक्ला द्वारा सभी का आभार व्यक्त किया ।







.jpeg)









