सीडीओ ने किया राजीव भवन के कार्यालयों का औचक निरीक्षण
सीडीओ ने किया राजीव भवन के कार्यालयों का औचक निरीक्षण
-कार्यालय में मिली स्वयं सहायता समूहों को वितरण होने वाली सामग्री
-डीडीओ आफिस में कर्मचारी अपनी टेबिलों पर में नहीं मिले, मांगा स्पष्टीकरण
मथुरा । मुख्य विकास अधिकारी डा0 पूजा गुप्ता ने गत दिवस राजीव भवन स्थित जिला विकास अधिकारी कार्यालय और उपायुक्त स्वतरू रोजगार कार्यालय का निरीक्षण किया, उन्हें औचक निरीक्षण के समय अधिकांश कर्मचारी अपनी सीट पर नहीं मिले जिस पर उन्होंने अनुपस्थित कर्मचारियों से स्पष्टीकरण मांगा, उपायुक्त स्वत रोजगार कार्यालय में स्वयं सहायता समूहों दी जाने वाली सामग्री मिली। इस पर उन्होंने उपायुक्त को निर्देश दिए कि सामग्री को तत्काल स्वयं सहायता समूहों को उपलब्ध कराई जाए।
सीडीओ को जिला विकास अधिकारी कार्यालय के निरीक्षण में अधिकांश कर्मचारी अपनी अपनी सीटों पर नहीं मिले, कर्मचारियों की टेबिल पर कार्य विभाजन सम्बन्धी विवरण अकिंत नहीं पाया गया, निरीक्षण के समय जिला विकास अधिकारी गरिमा खरे को निर्देश दिये गये कि सभी कर्मचारियों की टेबिल पर नेमप्लेट एवं कार्य विभाजन सम्बन्धी विवरण अकिंत कराये। कर्मचारी कार्यालय के समय में अपनी अपनी सीट पर उपस्थित रहें।
सीडीओ द्वारा उपायुक्त स्वत रोजगार कार्यालय के औचक निरीक्षण के समय कोई भी कर्मचारी अपनी सीट पर नहीं मिला साथ ही कर्मचारियों की टेबिल पर कार्य विभाजन सम्बन्धी विवरण अकिंत नहीं पाया गया, इस दौरान कार्यालय में स्वयं सहायता समूहों को वितरित की जानें सामग्री कार्यालय में रखी पाई गई, अभिलेख अस्त-व्यस्त हालत में पाये गये जबकि उपायुक्त स्वतः रोजगार जो परीक्षा डयूटी में गये हुए थे, को निर्देशित किया गया कि कर्मचारियों की अनुपस्थिति के सम्बन्ध में स्थिति स्पष्ट करें ।







.jpeg)









