तमिलनाडु, पुंडुचेरी के छात्रों ने किया राजकीय संग्रहालय का भ्रमण
तमिलनाडु, पुंडुचेरी के छात्रों ने किया राजकीय संग्रहालय का भ्रमण
-ब्रज क्षेत्र की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, पुरातात्विक महत्व से हुए रूबरू
मथुरा । राजकीय संग्रहालय का शुक्रवार को तमिलनाडु एवं पुडुचेरी से आए लगभग 55 छात्रों के प्रतिनिधिमंडल ने संग्रहालय का दस दिवसीय शैक्षिक अभियान के तहत भ्रमण किया, संग्रहालय में छात्रों को ब्रज क्षेत्र की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, पुरातात्विक महत्व तथा मथुरा कला की विशिष्टताओं से अवगत कराया गया, उल्लेखनीय है कि यह छात्र प्रतिनिधिमंडल जीएलए विश्वविद्यालय तथा विद्या भारती उच्च शिक्षा संस्थान के संयुक्त सहयोग से आयोजित दस दिवसीय इंटर्नशिप कार्यक्रम के अंतर्गत मथुरा प्रवास पर है ।
कार्यक्रम का उद्देश्य देश के विभिन्न क्षेत्रों के विद्यार्थियों को भारतीय संस्कृति, इतिहास एवं विरासत से परिचित कराना है, भ्रमण के दौरान संग्रहालय के विशेषज्ञ अधिकारियों द्वारा छात्रों को संग्रहालय में संरक्षित प्राचीन मूर्तिकला तथा अन्य महत्वपूर्ण पुरावशेषों के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान की गई, विद्यार्थियों ने संग्रहालय की दुर्लभ एवं अमूल्य धरोहरों का अवलोकन कर भारतीय इतिहास एवं संस्कृति के विविध आयामों को समझने का अवसर प्राप्त किया, विद्या भारती उच्च शिक्षा संस्थान के डॉ0 प्रह्लाद सिंह, जीएलए विश्वविद्यालय के डॉ0 विजय कुमार मिश्र, राजकीय संग्रहालय, उप निदेशक योगेश कुमार, सहायक निदेशक डॉ0 प्रतिभा द्विवेदी तथा संग्रहालय के कर्मचारी प्रशांत श्रीवास्तव, अनितेश वार्ष्णेय, रचना एवं अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे ।







.jpeg)









