राज्यसभा सांसद ने टीबी मरीजों को वितरित कीं पोषण पोटली

राज्यसभा सांसद ने टीबी मरीजों को वितरित कीं पोषण पोटली
-सौ दिवसीय टीबी अभियान में सहयोग की अपील, निक्षय मित्र बनने का दिया संदेश
   मथुरा । राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के तहत प्रधानमंत्री के टीबी मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत जारी 100 दिवसीय सघन टीबी खोज अभियान में राज्यसभा सांसद तेजवीर सिंह द्वारा पांच टीबी मरीजों को पोषण पोटली वितरित की गई, इस अवसर पर उन्होंने टीबी मरीजों के प्रति संवेदनशील रहने और समाज को टीबी उन्मूलन अभियान से जुड़ने की अपील की, उन्होंने अपने संदेश में कहा कि टीबी पूरी तरह ठीक होने वाली बीमारी है लेकिन इसके लिए समय पर पहचान, नियमित जांच और पूरा उपचार बेहद जरूरी है, अगर किसी को दो हफ्ते से ज्यादा समय तक खांसी, बुखार, रात में पसीना आना, वजन कम होना या लगातार कमजोरी महसूस हो रही है तो उसे तुरंत नजदीकी सरकारी स्वास्थ्य केंद्र पर जाकर टीबी की जांच करानी चाहिए ।
  उन्होंने आगे कहा कि जिन लोगों में कोई लक्षण नहीं हैं लेकिन वे उच्च जोखिम समूह में आते हैं, उन्हें भी अपनी एक्स-रे जांच जरूर करानी चाहिए, सरकार टीबी की जांच और इलाज की सभी सुविधाएं पूरी तरह मुफ्त में उपलब्ध करा रही है, राज्यसभा सांसद ने जनपदवासियों से 100 दिवसीय टीबी अभियान में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान करते हुए कहा कि सभी के सहयोग से ही टीबी मुक्त मथुरा और टीबी मुक्त भारत का सपना साकार होगा, "आइए संकल्प लें, टीबी हराएंगे और मथुरा को टीबी मुक्त बनाएंगे।" कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने टीबी के प्रति जागरूकता फैलाने और मरीजों का सहयोग करने का संकल्प लिया ।
   जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ0 संजीव यादव ने बताया कि टीबी मरीजों को उपचार के दौरान बेहतर पोषण उपलब्ध कराने के लिए निक्षय पोषण योजना के अंतर्गत 1000 रुपये प्रतिमाह की सहायता प्रदान की जा रही है, इससे मरीजों को पौष्टिक आहार लेने में मदद मिलती है और उपचार के बेहतर परिणाम प्राप्त होते हैं, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ0 राधा बल्लभ ने समाज के सक्षम लोगों, स्वयंसेवी संगठनों, व्यापारिक प्रतिष्ठानों और सामाजिक संस्थाओं से निक्षय मित्र बनकर टीबी मरीजों को गोद लेने और उनकी सहायता करने की अपील की, उन्होंने कहा कि जनभागीदारी के बिना टीबी उन्मूलन का लक्ष्य प्राप्त करना संभव नहीं है, इस दौरान लोगों से 100 दिवसीय टीबी अभियान में शामिल होने और निक्षय मित्र बनकर टीबी मरीजों की मदद करने की अपील की गई ।

Letest News










Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 1802472
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.