विप्रा ने चलाया दो अवैध कॉलोनियों पर पिला पंजा, किया जमींदोज

विप्रा ने चलाया दो अवैध कॉलोनियों पर पिला पंजा, किया जमींदोज
-सौंख रोड पर अवैध रूप विकसित हो रही विद्या इंडस्ट्रियल सहित दो कॉलोनी ध्वस्त 
  मथुरा । मथुरा वृंदावन विकास प्राधिकरण ने शहर में अवैध कॉलोनियों के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई की, सौख रोड क्षेत्र में विकसित की जा रही दो अवैध कॉलोनियों पर ध्वस्तीकरण अभियान चलाकर निर्माण कार्य ध्वस्त कर दिया गया जिससे अवैध कॉलोनी निर्माणकर्ताओं में अफरातफरी मच गई है ।
   प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रतुल अग्रवाल, अतुल मंगल व अन्य द्वारा अशोक पाइप फैक्ट्री के सामने लगभग 40,000 वर्ग मीटर क्षेत्रफल में “विद्या इंडस्ट्रियल” नाम से अवैध कॉलोनी विकसित की जा रही थी, इस पर उत्तर प्रदेश नगर नियोजन एवं विकास अधिनियम 1973 के तहत वाद दर्ज कर 21 मई को ध्वस्तीकरण आदेश पारित किया गया था, इसके अलावा पंकज शर्मा व अन्य द्वारा महाराजा वैशाली से आगे सलेमपुर सौख रोड पर लगभग 3000 वर्ग मीटर में सड़क व नाली बनाकर कॉलोनी विकसित की जा रही थी, इस मामले में भी 20 अप्रैल को ध्वस्तीकरण के आदेश जारी किए गए थे ।
  विप्रा उपाध्यक्ष लक्ष्मी नागप्पन ने इन अवैध कॉलोनियों पर संज्ञान लेते हुए निर्धारित समयावधि में अवैध निर्माण नहीं हटाए जाने पर 19 जून शुक्रवार को प्राधिकरण की प्रवर्तन टीम ने सचिव आशीष कुमार सिंह के नेतृत्व में इलाकाई पुलिस बल के सहयोग से दोनों स्थानों पर कार्रवाई करते हुए अवैध निर्माण ध्वस्त कर दिए, प्राधिकरण सचिव ने स्पष्ट किया है कि अवैध कॉलोनियों के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा और किसी भी प्रकार की अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी ।

Letest News










Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 1848545
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.