वार्षिक प्रशिक्षण शिविर में दीं गईं मूल्यांकन एवं चयन संबंधी जानकारी

वार्षिक प्रशिक्षण शिविर में दीं गईं मूल्यांकन एवं चयन संबंधी जानकारी
   मथुरा । सामवेद गुरुकुलम बालिका सैनिक स्कूल, वृन्दावन में आयोजित 11 यूपी बटालियन एनसीसी के संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर (सीएटीसी-40) के सप्तम दिवस कैंप कमांडेंट के निर्देशन में मूल्यांकन एवं चयन से संबंधित विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया, प्रातः कालीन सत्र में कैडेटों ने शारीरिक प्रशिक्षण एवं व्यायाम की परीक्षा, ड्रिल स्क्वाड टेस्ट तथा हथियार प्रशिक्षण में भाग लिया ।
  अलीगढ़ मुख्यालय द्वारा चयनित थल सैनिक शिविर के कैडेटों को बाधा प्रशिक्षण, कनिष्ठ वर्ग फील्ड संकेत, मानचित्र अध्ययन तथा तंबू स्थापना का विशेष प्रशिक्षण प्रदान करते हुए सर्वश्रेष्ठ दल का गठन कराया गया, दिवस का प्रमुख आकर्षण आपदा प्रबंधन एवं सुरक्षा जागरूकता प्रशिक्षण रहा जिसका संचालन एएनओ कैप्टन गोविंद द्वारा किया गया, उन्होंने कैडेटों को प्राकृतिक एवं मानवजनित आपदाओं से बचाव तथा उनके प्रभावी प्रबंधन के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की ।
   उन्होंने कैडेटों को बताया कि आपदा के समय घबराने के स्थान पर संयम बनाए रखना, समय पर सूचना देना तथा प्राथमिक उपचार की जानकारी होना अत्यंत आवश्यक है। साथ ही आपदा से पूर्व की तैयारी, सुरक्षित निकासी, राहत एवं पुनर्वास कार्यों में नागरिकों की भूमिका तथा सामुदायिक सहयोग के महत्व पर विशेष बल दिया गया, कैडेटों को आपातकालीन सामग्री की किट तैयार रखने एवं स्थानीय प्रशासन के निर्देशों का पालन करने के लिए भी प्रेरित किया गया । 
  सायं कालीन सत्र में वॉलीबॉल प्रतियोगिता, सांस्कृतिक कार्यक्रम, रस्साकशी, निबंध लेखन, लाइन एरिया तथा फ्लैग एरिया प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया जिनमें कैडेटों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया, कैंप क्वार्टर मास्टर लेफ्टिनेंट राज कुमार, प्रशिक्षण अधिकारी हुकम सिंह, मीडिया प्रभारी लेफ्टिनेंट कपिल कौशिक एवं लेफ्टिनेंट अशोक कुमार, डॉ0 हीरा रॉय, सीटीओ रुपाली ठाकरे, सूबेदार मेजर राजविंदर सिंह सहित समस्त जेसीओ एवं पीआई स्टाफ मौजूद रहे ।

Letest News










Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 1848557
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.