राधा कुंड में नहाते समय डूब गया 19 वर्षीय युवक, मौत
राधा कुंड में नहाते समय डूब गया 19 वर्षीय युवक, मौत
मथुरा । आगरा जनपद के अछनेरा के ग्राम नागर निवासी 19 वर्षीय पवन सिंह अपने दोस्तों के साथ गोवर्धन दर्शन और परिक्रमा के लिए आए थे, राधा कुंड में स्नान के दौरान वह गहरे पानी में डूब गए, काफी तलाश के बाद उनका शव बाहर निकाला गया ।
गोवर्धन थाना क्षेत्र के राधाकुंड में शुक्रवार सुबह स्नान के दौरान एक युवक की डूबने से मृत्यु हो गई, घटना से उसके साथ आए दोस्तों और स्वजन में कोहराम मच गया, पुलिस मौके पर पहुंची और काफी तलाश के बाद युवक का शव बाहर निकालाथाना अछनेरा क्षेत्र के ग्राम नागर निवासी पवन सिंह अपने दोस्तों कान्हा और शांतनु के साथ गोवर्धन परिक्रमा और दर्शन के लिए आए थे।
शुक्रवार रात दो बजे तीनों युवक राधाकुंड में स्नान कर रहे थे, इसी दौरान पवन पुत्र अजमत उम्र 19 वर्ष गहरे पानी में चले गए और डूब गए, सूचना मिलते ही थाना एंव चौकी प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे, स्थानीय लोगों और संसाधनों की मदद से युवक की तलाश कराई गई, काफी प्रयास के बाद पवन का शव पानी से बाहर निकाला गया, युवक की मृत्यु की खबर मिलते ही उसके परिजन और साथियों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया ।







.jpeg)









