यमुना एक्सप्रेस वे : सड़क हादसे में पिता पुत्र की हुई मौत
यमुना एक्सप्रेस वे : सड़क हादसे में पिता पुत्र की हुई मौत
मथुरा । बलदेव थाना क्षेत्र के बरौली गांव के पास माइलस्टोन 136 पर सुबह करीब तीन बजे हुए दर्दनाक हादसे में पिता पुत्र की मौत हो गई काफी मशक्कत के बाद क्षतिग्रस्त कार से शवों को बाहर निकाला गया, घटना की सूचना पुलिस ने मृतकों के परिजनों को भी दे दी थी, बताया जा रहा है कि मृतक औरैया जनपद के दिबियापुर के रहने वाले थे, यमुना एक्सप्रेस वे पर हुए सड़क हादसे में पिता पुत्र की मौत हो गई ।
यमुना एक्सप्रेसवे पर शुक्रवार तड़के हुए सड़क हादसे में औरैया के एक व्यवसायी और उनके बेटे की मौत हो गई, हादसे की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया, सुल्तानपुर डिपो की एक रोडवेज बस एक्सप्रेसवे पर जा रही थी, इसी दौरान पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर बस में जा भिडी, टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के अगले हिस्से के परखच्चे उड़ गए और वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
हादसे में कार सवार दिबियापुर निवासी व्यवसायी परमहंस पांडेय और उनके बेटे पुष्पेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई, दोनों दिल्ली जा रहे थे, जहां वे अपना कारोबार संभालते थे, प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दुर्घटना इतनी भयावह थी कि आसपास मौजूद लोग भी सहम गए, सूचना मिलते ही इलाका पुलिस मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू कर दिया ।







.jpeg)









