गिरिराज भक्तों ने तलहटी में रोपे छायादार व फलदार पौधे
गिरिराज भक्तों ने तलहटी में रोपे छायादार व फलदार पौधे
-क्लीन व ग्रीन गिरिराज तलहटी अभियान के तहत चार दिन चलेगा पौधारोपण
गोवर्धन (मथुरा) । क्लीन गिरिराज तलहटी, ग्रीन गिरिराज तलहटी अभियान के तहत बड़ी परिक्रमा गोविन्द कुण्ड आन्यौर वन विभाग भूमि पर नमो वृक्षेभ्यः वृक्षारोपण महोत्सव 2.0 गीत सङ्गीत सागर ट्रस्ट मुम्बई द्वारा आयोजित कार्यक्रम किया गया, मुख्य अतिथि लोकेश गर्ग ने गिरिराज तरहटी में पौधारोपण कर चार दिवसीय महोत्सव का शुभारंभ किया जिसमें छायादार, पुष्यदायी एवं फलदार 265 पौधों का रोपण किया गया ।
नमो वृक्षेभ्यः वृक्षारोपण महोत्सव पूज्यपाद गोस्वामी प्रशान्त कुमार महाराज बृहन्मन्दिर-मुम्बई की प्रेरणा एवं मार्गदर्शन में आयोजित हुआ जिसमें मुंबई, मथुरा, गिरिराज तलहटी के दर्जनों महिला पुरुषों व अमेरिका से विजयभाई शाह का परिवार, दुबई से तीन परिवारों ने विशेष रूप से सहभागिता निभाई. उद्घाटन के प्रथम दिन गिरिराज तलटी में भक्तों ने उद्घाटन दिवस पर तरहटी में छायादार, पुष्पदायी एवं फलदार वृक्षों का रोपण किया गया, पूज्यपाद गोस्वामी प्रशान्त कुमार महाराज ने अपने वक्तव्य में पर्यावरण प्रेमी दाऊ दयाल शर्मा के नेतृत्व में चल रहे क्लीन टलहटी, ग्रीन तलहटी मिशन का उद्देश्य तरहटी की स्वच्छता, हरित आवरण में वृद्धि तथा भावी पीढ़ियों के लिए स्वस्थ एवं सुन्दर प्राकृतिक वातावरण का निर्माण करना है ।
वैष्णवों से आह्वान किया कि ज़ब गिरिराज नगरी आएं तो एक पौधा लगाकर जरूर जाएं और लगातार तीन साल तक उसकी देखभाल करें. जिससे तलहटी ग्रीन बनी रहे, इस अवसर पर श्रीमती शिल्पा बेन अमलानी, श्रीमति अजय गान्धी, सभासद धर्मेंद्र, भानु भारद्वाज, श्रीमति आनन्द ठक्कर, सूरत से श्रीमती जिगीशा बेन चोकसी एवं उनके सहयोगियों ने भी आयोजन में महत्त्वपूर्ण सहयोग प्रदान किया ।







.jpeg)









