बांकेबिहारी मंदिर क्षेत्र में जर्जर भवनों को नगर निगम ने दिया अल्टीमेटम

बांकेबिहारी मंदिर क्षेत्र में जर्जर भवनों को नगर निगम ने दिया अल्टीमेटम
  मथुरा । श्री बांके बिहारी मंदिर क्षेत्र में नोटिस के बाद भी भवन स्वामियों द्वारा जर्जर भवनों की मरम्मत नही कराए जाने पर नगर निगम ने सख्त रवैया अपनाया है, निगम ने मंदिर क्षेत्र के दो भवनों को चिन्हित कर उनके ध्वस्तीकरण की तैयारी शुरु कर दी है, इससे पहले निगम की टीम ने भवन स्वामियों को चेतावनी दी है ।
 उन्हें मरम्मत के लिए तीन दिन का अल्टीमेटम दिया है, इसके बाद भवन स्वामियों के विरूद्ध नगर निगम कार्रवाई करेगा, इससे जर्जर भवन स्वामियों में हड़कंप मच गया है, श्रीबांकेबिहारी मंदिर की गली नंबर पांच में सुधीर गोस्वामी के मकान का छज्जा गिरने से हुए हादसे के बाद जागे नगर निगम ने अब तक 235 मकानों जर्जर एवं गिरांसु मकानों को चिह्नित कर उनमें रह रहे लोगों को नोटिस जारी किए हैं। नोटिस के जरिए लोगों उन्हें 15 दिनों में जर्जर और गिरांसू भवनों की मरम्मत या फिर उस भाग को हटाने के निर्देश दिए हैं ।

 

Letest News










Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 1867125
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.