कालीचरण मिठाई वाले के वायरल वीडियो को देख हरकत में आया विभाग

कालीचरण मिठाई वाले के वायरल वीडियो को देख हरकत में आया विभाग
-वोडियो में घेवर पर कूदते दिख रहे हैं चूहे, लैब भेजे घेवर और बर्फी के नमूने, नोटिस
   मथुरा । सोंख रोड मंडी चौराहा स्थित कालीचरण मिठाई वाले का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद शहर में हड़कंप मच गया, वायरल वीडियो में घेवर और अन्य मिठाइयों पर चूहे घूमते दिखाई देने का दावा किया गया जिसके बाद खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम तुरंत हरकत में आ गई ।
  सहायक आयुक्त (खाद्य) जतिन कुमार सिंह के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा अधिकारी धर्मेंद्र सिंह और जितेंद्र सिंह ने दुकान का औचक निरीक्षण किया, टीम ने मौके से घेवर और बर्फी के नमूने लेकर जांच के लिए राज्य प्रयोगशाला भेज दिए हैं, अब सबकी निगाहें लैब रिपोर्ट पर टिकी हैं, निरीक्षण के बाद सहायक आयुक्त (खाद्य) जतिन कुमार सिंह ने बताया कि वायरल वीडियो में जैसी स्थिति दिखाई गई थी, वैसी मौके पर नहीं मिली, इसके बावजूद विभाग ने मामले को गंभीरता से लेते हुए दुकान की व्यवस्थाओं की जांच की और खाद्य सुरक्षा मानकों में कमियां मिलने पर सुधारात्मक कार्रवाई शुरू कर दी ।
  दुकान संचालक को खाद्य पदार्थों के सुरक्षित भंडारण, स्वच्छ पानी, दूध की गुणवत्ता, पेस्ट कंट्रोल, डस्टबिन की उचित व्यवस्था और साफ-सफाई सहित सभी खाद्य सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित करने के लिए सुधार नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए हैं जिसे पंजीकृत डाक से भेजा जाएगा, अब फैसला लैब रिपोर्ट करेगी, यदि जांच में नमूने मानकों पर खरे नहीं उतरते हैं तो संबंधित खाद्य सुरक्षा कानूनों के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी ।

Letest News










Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 1867123
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.