यूपी टीईटी परीक्षा : 15 परीक्षा केंद्रों पर कड़ी निगरानी में हुई परीक्षा

यूपी टीईटी परीक्षा : 15 परीक्षा केंद्रों पर कड़ी निगरानी में हुई परीक्षा 
  मथुरा । यूपी शिक्षक पात्रता परीक्षा 2026 परीक्षा में पहले दिन दोनों पाली में उच्च प्राथमिक स्तर की शिक्षक पात्रता परीक्षा जिले के 15 परीक्षा केन्द्रों पर गुरुवार से शांति पूर्वक कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के मध्य प्रारंभ हुई, दो पालियों में हुई परीक्षा 10984 अभ्यर्थी पहुंचे जबकि 1702 अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ दी, कंट्रोल रूम की सूचना के अनुसार जनपद में परीक्षा के लिए कुल 12686 अभ्यर्थी पंजीकृत थे, इनमें से 10984 अभ्यर्थी परीक्षा देने के लिए पहुंचे जबकि 1702 अभ्यर्थी परीक्षा से अनुपस्थित रहे ।
   प्रथम दिन प्रथम पाली में उच्च प्राथमिक स्तर की परीक्षा में पंजीकृत 6343 अभ्यर्थियों में 5456 अभ्यर्थी परीक्षा देने के लिए पहुंचे, 887 अभ्यर्थी परीक्षा से वंचित रहे जबकि द्वितीय पाली में पंजीकृत 6343 अभ्यर्थियों में 5526 अभ्यर्थी परीक्षा देने के लिए पहुंचे और 815 अभ्यर्थी परीक्षा देने के लिए नहीं पहुंचे, तीन जुलाई को प्रथम पाली में उच्च प्राथमिक स्तर की परीक्षा में 6344 परीक्षार्थी और द्वितीय पाली में प्राथमिक स्तर (कक्षा एक से पांच) की परीक्षा में 6719 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे ।
   जनपद के श्री गुरु किशन इंटर कालेज चौरासी खंभा रमणरेती  महावन , किशोरी रमन गर्ल्स इंटर कालेज कोतवाली रोड, डीएवी इंटर कालेज वृंदावन गेट समानी, चम्पा अग्रवाल इंटर कालेज कोतवाली रोड, महाराजा अग्रसेन गर्ल्स इंटर कालेज गांधी पार्क, वीडीपी राजकीय इंटर कालेज कृष्णापुरी,  सेठ बीएन पोद्दार इंटर कालेज कैंट स्टेशन के पास, केआर इंटर कालेज, लक्ष्मण प्रसाद आर्य कन्या इंटर कालेज आर्य समाज रोड, सुभाष इंटर कालेज ध्रुव घाट जनरल गंज, पीएमवी पालीटेक्निक वृंदावन रोड, जैन इंटर कालेज निकट होटल मधुवन, श्री चमेली देवी खंडेलवाल गर्ल्स इंटर कालेज वृंदावन गेट लाल दरवाजा मसानी, प्रेम देवी गर्ल्स इंटर कालेज निकट बीएसए कालेज पर केन्द्र प्रभारी एवं स्टेटिक मजिस्ट्रेट की निगरानी में सघन तलाशी अभियान चलाया गया । 
  महिला अभ्यर्थियों की चूड़ी, पायल, हेयरपिन, सोने की चेन उतरवा दी गई, पुरुष अभ्यर्थियों के गमछे, टोपी और बेल्ट बाहर रखवा लिए गए, पुरुषों की शर्ट के फोल्ड हैंड को खुलवाकर ही अंदर जाने दिया गया, महिलाओं के बाल के जूड़े खुलवा दिए गए, जूते-मोजे उतरवाकर चेकिंग हुई, इसके बाद उन्हें एंट्री दी गई। इसमें सेवारत वह शिक्षक भी हैं, जो बिना टीईटी उत्तीर्ण हुए विद्यालयों में नियुक्त हैं, हर परीक्षा केंद्र में स्थापित एआइ कैमरों से लैस इंटीग्रेटेड कंट्रोल कमांड रूम से निगरानी की जा रही है, कड़े सुरक्षा इंतजामों के बीच सभी 15 परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों को सघन तलाशी के बाद ही प्रवेश दिया गया, परीक्षा केंद्रों के बाहर सुबह से ही अभ्यर्थियों की लंबी कतारें दिखाई दीं ।

Letest News










Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 1879427
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.