खण्ड शिक्षा अधिकारियों के कार्य क्षेत्र में किया गया बदलाव
खण्ड शिक्षा अधिकारियों के कार्य क्षेत्र में किया गया बदलाव
मथुरा । जनपद की बेसिक शिक्षा व्यवस्था को अधिक प्रभावी, पारदर्शी और जवाबदेह बनाने के उद्देश्य से जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रतन कीर्ति ने खंड शिक्षा अधिकारियों के कार्य क्षेत्रों में व्यापक फेरबदल किया है, डीएम के अनुमोदन के बाद जारी कार्यालय आदेश के तहत सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को नए विकास खंडों एवं अतिरिक्त प्रभारों की जिम्मेदारी सौंपी गई है, साथ ही निर्देश दिए हैं कि पूर्व कार्यक्षेत्र के लंबित कार्यों का शीघ्र निस्तारण कर तत्काल प्रभाव से नए आवंटित क्षेत्रों का कार्यभार ग्रहण करें ।
बुधवार देर रात बीएसए रतन कीर्ति ने खंड शिक्षा अधिकारी राकेश कुमार को मुख्यालय के साथ चौमुहाँ का अतिरिक्त प्रभार, कौशल कुमार को नौहझील, बुद्धसेन सिंह को छाता के साथ नंदगांव एवं कोसीकलां नगर क्षेत्र, विनय प्रताप सिंह को गोवर्धन, कैलाश प्रसाद शुक्ल को ग्रामीण मथुरा, नरेन्द्र कुमार को फरह, श्री दिनेश कुमार त्रिपाठी को राया के साथ मथुरा-वृंदावन नगर क्षेत्र तथा गिरीज सिंह को माँट के साथ बल्देव का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है, सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को अपने पूर्व कार्यक्षेत्र से संबंधित पोर्टल एवं प्रशासनिक कार्यों का समुचित हस्तांतरण सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए हैं ।







.jpeg)









